नाराजगी: किसान नीलामी का इंतजार करते रहे, व्यापारी नहीं आए ताे नाराजगी जताई

नाराजगी: किसान नीलामी का इंतजार करते रहे, व्यापारी नहीं आए ताे नाराजगी जताई


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खुरई5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • व्यापारियाें और हम्मालाें के बीच हम्माली दराें में 16 प्रतिशत वृद्धि का पेंच उलझा रहा

मंगलवार काे कृषि उपज मंडी में व्यापारियाें अाैर हम्मालाें के बीच हम्माली दराें में 16 प्रतिशत वृद्धि का पेंच नहीं सुलझा। करीब 40 से ज्यादा किसान ट्रैक्टर-ट्राॅलियाें पर अनाज लेकर आ गए, वह नीलामी का इंतजार करते रहे।

लेकिन व्यापारी नीलामी के लिए नहीं पहुंचे। मंडी सचिव ने व्यापारियाें से नीलामी के लिए कई बार कहा, लेकिन व्यापारी संघ के अध्यक्ष का फाेन बंद हाेने से किसी ने नीलामी में हिस्सा नहीं लिया, किसी ने दुकानें भी नहीं खाेलीं। हम्माल भी नीलामी हाेने एवं अनाज तुलाई का इंतजार करते रहे।

जब दाेपहर डेढ़ बजे तक बात नहीं बनी ताे मंडी प्रशासन ने किसानाें काे वापस लाैटने की उद्घाेषणा कर दी। किसानाें काे बैरंग लाैटना पड़ा, किसानाें ने आक्राेश जाहिर किया। प्रदीप चाैबे, सूर्यकांत चाैबे गंगऊवा, आशीष सिंह, अर्जुन सिंह नगदा, आशीष राजपूत दुगाहा सहित अन्य किसानाें ने कहा कि व्यापारियाें, हम्मालाें के बीच के विवाद में किसान हमेशा परेशान हाेता है।

सुबह से किसान माैसम खराब हाेने के बाद भी अनाज विक्रय के लिए लाए हैं। डीजल, खाद सहित अन्य आवश्यकताएं हैं। लेकिन अब अनाज की नीलामी नहीं हाे रही है। सुबह ही गेट से लाैटा देते ताे कम से कम दूसरी मंडी चले जाते या अन्य उपाय देखते। दाेपहर बाद अब कहां जाएंगे। यह गलत है, किसान परेशान हाे रहे हैं।

किसानाें ने मंडी सचिव से भी बात की और नाराजगी जाहिर की। वहीं हम्मालाें ने कहा कि सुबह से नीलामी बाेली के बाद किसानाें की ताैल करने के लिए आ गए थे, लेकिन व्यापारी नहीं आए। हम्मालाें की तरफ से काेई हड़ताल नहीं की गई। समझाैते की काॅपी देखें उसमें 16 प्रतिशत रेट वृद्धि की बात लिखी है, वही मांग कर रहे हैं।



Source link