कोरोना वायरस की वजह से इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक्स को स्थगित कर दिया गया (PIC: @NBCOlympics/Twitter)
दुनिया भर में कोरोनो वायरस के मामलों की वजह से कई प्रमुख खेल के कार्यक्रम रद्द या स्थगित हो गए. इनमें इस साल गर्मियों में जापान में होने वाला सबसे महत्वपूर्ण टोक्यो 2020 ओलंपिक भी शामिल था.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 16, 2020, 3:27 PM IST
1. क्रिकेट:
आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप इस साल अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने वाला था, लेकिन रद्द कर दिया गया. हालांकि, कैलेंडर में स्पष्टता लाने के लिए अगले तीन आईसीसी पुरुषों के इवेंट के लिए विंडो जारी की गई. अब अगले दिन साल के लिए आईसीसी इवेंट्स का ऐलान किया गया है.
आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2021- अक्टूबर-नवंबर 2021, 14 नवंबर 2021 फाइनलआईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2022- अक्टूबर-नवंबर 2022, 13 नवंबर 2022 फाइनल
आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2023- अक्टूबर-नवंबर 2023, 16 नवंबर 2022 फाइनल
BYE BYE 2020: क्रिकेट जगत के इस साल के 5 बड़े विवाद
2. टोक्यो 2020 ओलंपिक:
इस साल होने वाले टोक्यो 2020 ओलंपिक को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने रद्द कर दिया था. आईओसी द्वारा एथलीटों, राष्ट्रीय ओलंपिक निकायों और खेल संघों के बढ़ते दबाव के बाद यह निर्णय लिया गया था. यह आयोजन अब 23 जुलाई से 8 अगस्त, 2021 तक होगा.
3. टेनिस:
विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप 2020 को भी कोरोना वायरस महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था. ऑल इंग्लैंड क्लब ने 1 अप्रैल को इसकी घोषणा की थी. विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप को 28 जून से 11 जुलाई के बीच खेला जाना था. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह पहला मौका था, जब इस चैंपियनशिप को रद्द किया गया. इंडियन वेल्स में बीएनपी परिबास ओपन को रद्द कर दिया गया था और साथ ही शीअन ओपन को भी रद्द कर दिया गया. इसके साथ कुमिंग ओपन को भी रद्द किया गया. यह दोनों इवेंट चीन में होने वाले थे.
4. बास्केटबॉल:
यूरोप के शीर्ष दो बास्केटबॉल क्लब प्रतियोगिताओं को कोविड-19 महामारी के कारण बिना विजेता घोषित किए, समाप्त कर दिया गया था. यूरोलीग बास्केटबॉल के आयोजकों ने 25 मई को यह ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि हर संभव विकल्प का पता लगाने के बाद, कार्यकारी बोर्ड ने 2019-20 यूरोलाीग और यूरोकप को रद्द करने का निर्णय लिया है.
कोविड-19 की वजह से 2020 में इन बड़े टूर्नामेंट्स पर पड़ा बड़ा असर
5. अन्य खेल:
वेटलिफ्टिंग
एशियन चैंपियनशिप इस साल उज्बेकिस्तान में 16 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच खेला जाना था, लेकिन इस महामारी की वजह से इस चैंपियनशिप को रद्द करने का फैसला लिया गया.
पैरालंपिक्स:
इस साल होने वाले पैरालंपिक्स को रद्द करके इन्हें 24 अगस्त से 5 सितंबर 2021 के बीच शेड्यूल किया गया.