विराट कोहली ने अजिंक्य रहाणे की क्षमताओं पर भरोसा जताया है
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत लौट जाएंगे
- News18Hindi
- Last Updated:
December 16, 2020, 3:11 PM IST
खुद की गैरमौजूदगी में रहाणे के कार्यभार पर कोहली ने कहा कि इतने सालों में हमारे बीच अच्छी समझ बनी है. हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं. हमने साथ में काफी भागीदारी निभाई और यह सब इस भरोसे और समझ पर बना है कि टीम के लिए क्या करने की जरूरत है. कोहली ने कहा कि दो अभ्यास मैच, टूर मैच में रहाणे ने काफी काम किया और वह टीम की मजबूती से वाकिफ हैं और वह जानते हैं कि हमें क्या करने की जरूरत है.
यह भी पढ़ें :
कीवी कप्तान केन विलियमसन के घर आई बड़ी खुशखबरी, बेटी के बने पिताINDvsAUS: एडिलेड टेस्ट के लिए हुआ टीम इंडिया की प्लेइंग XI का ऐलान, जानें कौन हुआ IN और कौन OUT
रूपरेखा का रहाणे करेंगे पालन
कप्तान ने कहा कि उन्होंने जो रूपरेखा बनाई है, रहाणे उसका पालन करेंगे. उन्होंने कहा कि हम जिस टीम के साथ खेलते हैं, हम पहले ही उस रूपरेखा को जानते हैं. हम क्या करना चाहते हैं. इसी वजह से हम बिल्कुल एक ही स्तर पर है और पूरा भरोसा है कि मेरी गैरमौजूदगी में रहाणे शानदार काम करेंगे. फिलहाल मेरा ध्यान नेतृत्व करने और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर है. मेरे लौटने पर रहाणे अच्छा काम करेंगे और हम सबका लक्ष्य अच्छा प्रदर्शन करने पर है.