नई दिल्ली: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में र्सिफ पहला टेस्ट खेलेंगे. एडिलेड टेस्ट के बाद विराट पितृत्व अवकाश के लिए स्वदेश लौट जाएंगे. ऐसे में पहला मैच भारतीय टीम के लिए जीतना बेहद जरूरी है. कंगारुओं का पलड़ा भारी है इसलिए विराट को बड़ी पारी खेलनी होगी.
विराट का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा रहा है और जब भी विराट मैदान पर उतरते हैं कोई न कोई रिकॉर्ड टूट जाता है. इस बार भी विराट कोहली ने पास एक सुनहरा मौका है. वो इस मैच में विश्व रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर हैं.
रिंकी पोंटिंग को पीछे छोड़ सकते हैं कोहली
विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने इंटरनेशनल करियर (टेस्ट+वनडे+टी20 इंटरनेशनल) में बतौर कप्तान अब तक कुल 41 शतक जड़े है और वह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोटिंग (Ricky Ponting) की बराबरी पर हैं.
एडिलेड में होने वाले डे-नाइट टेस्ट में अगर विराट कोहली शतक लगाने में कामयाब हुए तो वो कप्तान के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे और रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे.
Kohli ने मैच से ठीक पहले दिया ऐसा बयान जो टीम को जोश में भर देगा, ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरा
बता दें कि कोहली ने बतौर 187 मैच की 216 पारियों में 41 शतक लगाए हैं. जबकि रिकी पोटिंग (Ricky Ponting) ने 324 मैच की 376 पारियों में 41 शतक जड़े हैं.
विराट के लिए लकी है एडिलेड का मैदान
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट एडिलेड में खेला जाएगा, जो डे-नाइट होगा. विराट कोहली का एडिलेड के मैदान पर रिकॉर्ड शानदार रहा है. इस मैदान पर उन्होंने अब तक तीन टेस्ट मैच की 6 पारियों में 3 शतक लगाए हैं.
विराट (Virat Kohli) ने एडिलेड में आपना आखिरी मैच 2019 में खेला था. उस वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने 104 रनों की शतकीय पारी खेली थी. ऐसे में इस बार भी उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद है.