एजुकेशन अपडेट: 10वीं के 4241 छात्र डी व ई ग्रेड में, कल से लगेंगी कक्षाएं

एजुकेशन अपडेट: 10वीं के 4241 छात्र डी व ई ग्रेड में, कल से लगेंगी कक्षाएं


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुरैना11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्सीलेंस स्कूल में संकुल प्राचार्यों को निर्देश देते संयुक्त संचालक शिक्षा।

  • एक्सीलेंस हायर स्कूल में संयुक्त संचालक शिक्षा बोले- रिजल्ट बिगड़ा तो शिक्षकों की पदोन्नति रुकेगी

दिसंबर में हाईस्कूल के 9882 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन छमाही टेस्ट दिए। जिसमें ई-2 ग्रेड के 2063 छात्रों के नंबर 0 से 20 के बीच में आए हैं। ई-1 ग्रेड के 342 छात्रों के अंक 20 से 32 के बीच आए हैं। डी ग्रेड जिसे पास की संज्ञा दी गई है उनमें 714 छात्र दर्ज हो पाए हैं।

हाईस्कूल के रिजल्ट को 56 से 66 प्रतिशत तक ले जाने के लिए डी व ई ग्रेड में आए 4241 छात्रों के लिए 18 दिसंबर से स्पेशल क्लास लगाने के निर्देश संयुक्त संचालक शिक्षा आरके उपाध्याय ने दिए हैं। संकुल प्राचार्यों से कहा गया है कि रिजल्ट में सुधार नहीं हुआ तो प्राचार्य समेत शिक्षकों की पदोन्नति प्रभावित होंगी।

बुधवार को एक्सीलेंस हायर सेकेंड्री स्कूल नंबर 1 में 62 संकुल प्राचार्य व सात ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों की बैठक में जेडी उपाध्याय ने कहा कि छात्रों के रिवीजन टेस्ट का गहराई से विश्लेषण किया जाए। कोविड-19 के कारण छात्रों को लिखने की प्रेक्टिस छूट गई है। इसलिए 18 दिसंबर से स्कूल खुलने की दशा में छात्रों को प्रतिदिन एक पेज की डिक्टेशन देकर उनसे लिखने का अभ्यास कराया जाए ताकि बोर्ड परीक्षा के दौरान वह समय पर पूरा पेपर हल कर पाएं।

उन्होंने कहा कि हाईस्कूल व इंटर की कक्षाओं के छात्रों के लिए प्रेक्टिकल का भी अभ्यास कराया जाए। डी व ई ग्रेड में आए छात्रों के लिए सिलेक्टेड प्रश्न-पत्र तैयार किया जाए ताकि वह अभी की तैयारी से बोर्ड परीक्षा आसानी से पास कर पाएं। जेडी उपाध्याय ने कहा कि 2021 का रिजल्ट 10 फीसदी बढ़कर आना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो संबंधिक्ष शिक्षक कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

अद्धवार्षिक परीक्षा: 4241 छात्र डी व ई ग्रेड में आए
दिसंबर में आयोजित हाईस्कूल की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के टेस्ट में 4241 छात्र-छात्राएं डी व ई ग्रेड में आए हैं। ई-2 ग्रेड में 2063 छात्र दर्ज हैं जिनके अंक 0 से 20 के बीच आए हैं। ई-1 ग्रेड में 342 छात्र शामिल हैं जिनके अंक 20 से 32 के बीच आए हैं। डी ग्रेड में 714 छात्र दर्ज हैं जो सिर्फ पास ही हो सके हैं। 700 छात्र परीक्षा के टेस्ट में शामिल ही नहीं हुए हैं। अब रिजल्ट सुधारने के लिए 18 दिसंबर से स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगाई जाएंगी।



Source link