Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
एंबुलेंस चालक द्वारा थप्पड़ दिए जाने के बाद उसका हाथ पकड़ता युवक।
- जिला अस्पताल की घटना, सीसीटीवी में कैद हुई ड्राइवर की गुंडागर्दी
बेटी को दवा दिलाने आई एक महिला के पैर पर एंबुलेंस का पहिया चढ़ गया। जब उसका पति एंबुलेंस चालक से इस बात का विरोध दर्ज कराने पहुंचा तो एंबुलेंस ड्रायवर ने अपने साथियों के साथ मारपीट कर दी। घटना बुधवार की दोपहर करीब 12.30 बजे की है। वहीं यह पूरी घटना जिला अस्पताल के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। हालांकि महिला के पैर में ज्यादा चोट नहीं आई है।
जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय राकेश तिवारी पुत्र राम प्रकाश तिवारी निवासी चौधरी मोहल्ला मिहोना अपनी पत्नी मनीषा के साथ 17 दिन की बेटी का इलाज कराने के लिए बुधवार की दोपहर 12.30 बजे जिला अस्पताल आए थे, तभी दवा दिलाने के बाद वह घर जाने के लिए परिसर में बैठ गए, तभी एंबुलेंस क्रमांक एमपी 30 डीए 0387 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए मनीषा के पैर पर पहिया चढ़ा दिया, जिससे पति राकेश ने ड्राइवर से विरोध किया तो उसने मारपीट करना शुरू कर दिया।
साथ ही मारपीट करने के बाद मामला पुलिस चौकी पर पहुंचा। चौकी से पुलिस ने दंपत्ति को कोतवाली भेज दिया। कोतवाली में पति राकेश तिवारी ने एंबुलेंस चालक नीरज, विकास, विशाल, राहुल के खिलाफ मारपीट का शिकायती आवेदन दिया है। पुलिस ने जिला अस्पताल में आकर सीसीटी कैमरे चेक किए, जिसमें ड्राइवर के साथ उसके दोस्तों द्वारा पति के साथ मारपीट साफ दिखाई दे रही है।