जरूरतमंद बच्चों को बांटी किताबें: शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार देश के हर बच्चे को हैः सिंह

जरूरतमंद बच्चों को बांटी किताबें: शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार देश के हर बच्चे को हैः सिंह


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लक्ष्य संगठन के द्वारा बच्चों को दी गई किताबें ।

बचपन के जोखिमों को पहचान कर उनके निवारण के प्रयास करने होंगे,जोखिम बच्चों से उनका बचपन छीन लेते है।किसी भी स्थिति में बच्चों का विकास प्रभावित न हो। शिक्षा,स्वास्थ्य,सुरक्षा और संस्कार प्राप्त करना प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। यह बात बुधवार को अरेले का पुरा गांव में लक्ष्य संगठन द्वारा आयोजित शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में समाजसेवी अतिराज सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ उपेक्षित व्यवहार उनके विकास को प्रभावित करता है। इसी क्रम में सरपंच श्रीराम निवास ने बच्चों सहित ग्रामीणों को गांव को स्वच्छ और हराभरा बनाने की शपथ दिलाई। पूर्व सरपंच सिकंदर लोधी ने कहा कि नशा एक बुरी आदत है। नशे के कारण युवा पीढ़ी गलत संगत में पड़ती जा रही है। घर-परिवार,समाज से रिश्ते-नाते टूट जाते हैं। नशे से शरीर एवं दिमाग दोनों खोखले हो जाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर राकेश सिंह लोधी, रामसेवक सिंह, राजाराम कुशवाहा, कैलाश सिंह, डॉक्टर हाकिम सिंह ,मुकेश सिंह, रुस्तम सिंह शिक्षक, कोक सिंह, जय सिंह,नरेंद्र सिंह शिक्षक, अवनीश सिंह लावन, दिग्विजय सिंह जमसारा, दीपक सिंह, अंकित सिंह, अजमेर सिंह, सिद्धार्थ सिंह, बेताल सिंह ,नरेश सिंह उपस्थित रहे।



Source link