सोशल मीडिया पर मुश्फिकुर रहीम का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है (Mushfiqur Rahim/Instagram)
नसुम अहमद से अपने खराब व्यवहार के लिए माफी मांगने के एक दिन बाद ही बांग्लादेश के क्रिकेटर मुश्फिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) का सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लगता है कि रहीम का अपने साथी खिलाड़ियों के प्रति इस तरह का व्यवहार नया नहीं है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 17, 2020, 12:53 PM IST
यह दुर्भाग्यशाली ईवेंट उस समय हुआ, जब अहमद 13वां ओवर पूरा कर रहे थे. बल्लेबाज अफीफ हुसैन ने तेजी से दो रन लेने की कोशिश की, अहमद ने उन्हें रन आउट करने का प्रयास किया. इस दौरान रहीम और नसुम दोनों ही गेंद की तरफ दौड़ रहे थे. इस दौरान दोनों के बीच गरमागर्मी हो गई.
एक अन्य वीडियो में भी रहीम ने अपना यही चेहरा दिखाया. इस हाई वोल्टेज मैच में विकेटकीपर ने अपने साथी खिलाड़ी के साथ दुर्व्यवहार किया. टि्वटर पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. बंगबंधु टी20 कप के दौरान रहीम गलत कारणों से सुर्खियों में हैं. इस चौंकाने वाले ईवेंट को लेकर सोशल मीडिया पर रहीम की कड़ी आलोचना की गई.
Not only once, Mushfiqur did it twice pic.twitter.com/zpSriYRYhY
— cricket videos (@middlestump5) December 16, 2020
Calm down, Rahim. Literally. What a chotu ( @imrickyb) pic.twitter.com/657O5eHzqn
— Nikhil (@CricCrazyNIKS) December 14, 2020
बता दें कि मुश्फिकुर रहीम ने हालांकि अपने फैन्स से माफी मांगी. उन्होंने कहा, ”मैच के बाद मैं नसुम से माफी मांग चुका हूं. दूसरा मैं अल्लाह से इसके लिए माफी मांगता हूं. मैं हमेशा यह याद रखता हूं कि मैं एक इंसान हूं, मैंने जिस तरह के भाव प्रकट किए वे कभी स्वीकार नहीं किए जा सकते.” रहीम ने यह माफी इंस्टाग्राम पर मांगी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने रहीम पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया है.