IND VS AUS: चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल को देख शेन वॉर्न और एलेन बॉर्डर क्यों चिढ़ने लगे? जानिए वजह

IND VS AUS: चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल को देख शेन वॉर्न और एलेन बॉर्डर क्यों चिढ़ने लगे? जानिए वजह


IND VS AUS: मयंक अग्रवाल और पुजारा से नाराज हुए शेन वॉर्न और बॉर्डर (साभार-मयंक अग्रवाल इंस्टाग्राम)

एडिलेड टेस्ट में मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) की बल्लेबाजी के दौरान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न और एलेन बॉर्डर को उनकी एक हरकत पसंद नहीं आई, वो नाराज दिखाई दिये.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 17, 2020, 12:45 PM IST

नई दिल्ली. एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. हालांकि भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई. ओपनर पृथ्वी शॉ दूसरी ही गेंद पर निपट गए और मयंक अग्रवाल भी महज 17 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए. बता दें पहले टेस्ट के पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न और एलेन बॉर्डर भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और मयंक अग्रवाल से बेहद नाराज दिखे. पुजारा और मयंक अग्रवाल ने आखिर ऐसा क्या कर दिया जिससे वॉर्न और बॉर्डर कमेंट्री के दौरान चिढ़ गए. आइए आपको बताते हैं वजह.

पुजारा-अग्रवाल से चिढ़े वॉर्न और बॉर्डर
दरअसल चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्हें गेंदबाज के पीछे दिख रही सफेद साइट स्क्रीन से काफी दिक्कत हुई. पुजारा और मयंक अग्रवाल ने कई बार साइट स्क्रीन को ठीक कराया. साइट स्क्रीन के पास बहुत बड़ा इलाका सफेद रंग का था लेकिन उसके पास रखे काले बॉक्स से मयंक अग्रवाल और पुजारा को दिक्कत महसूस हुई जिसके बाद उन्होंने उसे सही कराया. इस वजह से कुछ वक्त बर्बाद हुआ और ये बात कमेंट्री कर रहे शेन वॉर्न और एलेन बॉर्डर को बिलकुल रास नहीं आई. इन दोनों खिलाड़ियों ने पुजारा और मयंक अग्रवाल की रणनीति को गलत ठहराया.

शेन वॉर्न ने कमेंट्री के दौरान कहा, ‘देखिए साइट स्क्रीन कितनी चौड़ी है. आप इसे क्या सही करा रहे हैं. ये क्या सच में हो रहा है. ये सही चीज नहीं है.’ इसपर एलेन बॉर्डर ने भी वॉर्न की बात से सहमति जताई. बॉर्डर ने कहा- मैं आपसे सहमत हूं. आपको अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए. मैंने कभी साइटस्क्रीन पर ध्यान ही नहीं दिया. मैं हमेशा गेंदबाज के बारे में सोचता था, इसलिए कहीं और ध्यान ही नहीं जाता था.’ बता दें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर अकसर इसी तरह विरोधी टीमों के खिलाड़ियों पर दबाव बनाते हैं. जबकि उनके खिलाड़ी भी दूसरे तरीकों से मैच को धीमा करने की कोशिश करते हैं. स्टीव स्मिथ कई बार ग्ल्व्ज बदलते हैं और ये सब गेंदबाज की एकाग्रता भंग करने के लिए किया जाता है.





Source link