IND vs AUS 1st Test Live Score Updates: थोड़ी देर में होगा टॉस

IND vs AUS 1st Test Live Score Updates: थोड़ी देर में होगा टॉस


एडिलेड: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड ओवल के मैदान पर कुछ ही देर में शुरू होगा. इस सीरीज का पहला डे-नाइट मुकाबला गुलाबी गेंद से खेला जाएगा. इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी नजर आता है. ऐसे में टीम इंडिया को जीत दर्ज करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा.

जहां एक ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले साल की हार का बदला लेने के लिए बेताब होगी वहीं टीम इंडिया इस मुकाबले को अपने नाम कर सीरीज की शुरुआत जीत से करना चाहेंगी क्योंकि इस मुकाबले के बाद कप्तान विराट कोहली भारत लौट जाएंगे. 

अब से थोड़ी ही देर में होगा टॉस.

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मो. शमी, जसप्रीत बुमराह.

 

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिन पेन, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन.

 





Source link