कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में प्रजातंत्र की हत्या की जा रही है.
कांग्रेस (Congress), ने बीजेपी (BJP) और केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया है.
कांग्रेस (Congress), ने बीजेपी (BJP) और केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया है.कांग्रेस के सीनियर विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा चुनाव आयोग ने सीटीबीटी की रिपोर्ट पर अफसरों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने का आदेश दबाव में लिया है. बीजेपी सरकार में प्रजातंत्र की हत्या की जा रही है. बीजेपी की विचारधारा से सहमत न होने वाले और विरोधियो पर झूठे मुकदमे लगा कर फंसाया जा रहा है. डॉ. गोविंद सिंह ने कहा पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर भी झूठा केस लगाकर उन्हें 90 दिन तक जेल में रखा गया और उसके बाद उन पर कोई आरोप सिद्ध नहीं हो सका. गोविंद सिंह ने बीजेपी के चौथी बार सत्ता में आने पर विपक्ष के करीबियों के मकान तोड़ने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा-बीजेपी बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है.
बीजेपी की साज़ि
झूठ का मुकाबला करेंगे कांग्रेसी
कांग्रेस के सीनियर विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा चुनाव आयोग ने जो आदेश दिया है उस पर प्रशासनिक अफसरों को नोटिस जारी होगा.वह उसका जवाब देंगे. यदि इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से जवाब मांगा जाता है तो वह उसका जवाब देने के लिए सक्षम हैं. लेकिन कांग्रेस संवैधानिक संस्था के दुरुपयोग के मामले में झुकने वाली नहीं है. कांग्रेसी डटकर इसका मुकाबला करेंगे.