अच्छे काम का अवार्ड: स्मार्ट सिटी मिशन में भोपाल देश में अव्वल, परफाॅर्मेंस के आधार पर जारी की रैंकिंग

अच्छे काम का अवार्ड: स्मार्ट सिटी मिशन में भोपाल देश में अव्वल, परफाॅर्मेंस के आधार पर जारी की रैंकिंग


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड केन्द्र सरकार की स्मार्ट सिटी मिशन की रैंकिंग में देश में भोपाल अव्वल नंबर पर आ गया है। देश में स्मार्ट सिटीज द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के बाद आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने शुक्रवार को 100 स्मार्ट सिटीज की रैंकिंग जारी की है। इसमें भोपाल स्मार्ट सिटी प्रथम स्थान पर आया है, दूसरे स्थान पर गुजरात का अहमदाबाद व तृतीय स्थान पर सूरत है। जबकि चौथा स्थान इंदौर को मिला है।

स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की पूर्णता, टेंडरिंग प्रक्रिया और फंड यूटिलाइजेशन आदि के आधार पर आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा की गई समीक्षा के बाद रैंकिंग जारी हुई है। कलेक्टर सह स्मार्ट सिटी अध्यक्ष अविनाश लवानिया, निगम आयुक्त सह स्मार्ट सिटी कार्यपालक निदेशक केवीएस चौधरी और स्मार्ट सिटी मुख्य कार्यपालन अधिकारी आदित्य सिंह के प्रयासों से स्मार्ट सिटी कंपनी के विकास कार्यों में आई तेजी के बाद भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड की रैंकिंग देश में तेजी से सुधरी है।

भोपाल स्मार्ट सिटी सीईओ आदित्य सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी के एबीडी एरिया में बुलेवार्ड स्ट्रीट, स्मार्ट रोड, गवर्नमेंट हाउसिंग फेस-1, पेन सिटी परियोजना अंतर्गत हैरिटेज कंजरवेशन प्रोजेक्ट सदर मंजिल, गिन्नौरी से कमला पार्क को जोड़ने वाले आर्च ब्रिज श्यामला हिल्स पर स्मार्ट पार्क का प्रोजेक्ट का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। अब यह प्रोजेक्ट लोकार्पण की स्थिति में आ गए है। टीम वर्क के कारण भोपाल स्मार्ट सिटी देश में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है।

उन्होंनें बताया कि टीटी नगर स्थित दशहरा मैदान आदि का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी ने एबीडी एरिया में लैंड मॉनेटाइजेशन के प्रयास भी शुरू कर दिए है। इसके अंतर्गत एबीडी एरिया में लैड पार्सल्स में निवेशकों को आमंत्रित किया गया है। स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत भोपाल में किये जा रहें कार्यों की मानिटरिंग नियमित रूप से की जा रही है।



Source link