Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पूर्व सीएम कमलनाथ और पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया के साथ विक्रांत भूरिया और अन्य।
युवक कांग्रेस के चुनाव परिणाम शुक्रवार को घोषित हुए। इसमें युवक कांग्रेस के नए शहर अध्यक्ष रमीज खान और जिलाध्यक्ष दौलत पटेल बने। युवक कांग्रेस के चुनाव के बाद दोपहर में परिणाम घोषित हुए। नई कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक का चुनाव हुआ है। खान ने 3281 वोट से चुनाव जीता। नवनिर्वाचित अध्यक्ष खान ने कहा – वे युवक कांग्रेस संगठन को और मजबूत करेंगे। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शामिल करेंगे। कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे। वहीं, पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया के बेटे डॉ. विक्रांत भूरिया प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं।
ऐसी है पूरी कार्यकारिणी
- प्रदेश अध्यक्ष – विक्रांत भूरिया
- महासचिव – नदीम पटेल, मोनिका मंडेरे
- सचिव – दुर्गेश पटेल, सरफराज खान, पुनीत सिंह पारिया, दीपक ठाकुर, जावेद खान।
युवक कांग्रेस की शहर कार्यकारिणी
- अध्यक्ष – रमीज खान
- उपाध्यक्ष – तत्सम भट्ट, स्वप्निल कांबले, पूजा अवस्थी, शावेज खान।
- महासचिव – अनिल यादव, जूनेद अली, अभिजित पांडे, शांतनू लाहिया, सौरभ शर्मा, कृतिका चौरसिया।
- विधानसभा अध्यक्ष – विधानसभा-1 से अनिकेत परिहार, विधानसभा-2 से नितिन पांचाल, विधानसभा-3 से अनमोल ढोली, विधानसभा-4 से आतिश बिंजवा, विधानसभा-5 से अंकित दुबे।
युवक कांग्रेस जिला (ग्रामीण) कार्यकारिणी
- अध्यक्ष – दौलत पटेल
- उपाध्यक्ष – कुणाल पटवारी, राजवीरसिंह चौहान।
- महासचिव -धीरज चौधरी, रितिका मालवीय, सोहेल पटेल सहित अन्य
- विधानसभा अध्यक्ष – राऊ से नरेंद्र चौधरी, देपालपुर से राकेश दयाल, महू से निशान सिंह, सांवेर से गजेंद्र चौधरी।