खुदकुशी: शुगर बीमारी से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाया

खुदकुशी: शुगर बीमारी से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जैसीनगर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जैसीनगर थाना अंतर्गत ग्राम तोड़ा तरफदार में 45 साल के व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गांव के गोविंद सिंह ठाकुर(45) पिता कुंवर सिंह ने शुगर की बीमारी से परेशान थे।

उन्हाेंने गु़रुवार काे घर में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही जैसीनगर उप निरीक्षक अम्बिका पांडेय प्रधान आरक्षक मेहताब घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उप निरीक्षक ने बताया कि मृतक सागर में ड्राइवरी का काम करता था और दो तीन दिन पहले अपने गांव तोड़ा तरफदार आया था और शुगर की बीमारी की वजह से परेशान रहता था जिससे उसने अपने घर ने फांसी लगा ली। मृतक के दो लड़के और एक लड़की है। उप निरीक्षक ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



Source link