धरपकड़: 20 लाख के गबन में फरार बैंक ऑफ इंडिया का तत्कालीन शाखा प्रबंधक गिरफ्तार, जेल भेजा

धरपकड़: 20 लाख के गबन में फरार बैंक ऑफ इंडिया का तत्कालीन शाखा प्रबंधक गिरफ्तार, जेल भेजा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नागदा21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

साल का अंत करीब आते ही पुलिस थानाें द्वारा पुराने मामलाें की धरपकड़ कर प्रकरणों में चालान लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत ही मंडी पुलिस लगातार पुराने से पुराने मामलाें में फरार आराेपियाें काे पकड़ने में कामयाबी हासिल कर रही है। दाे दिन पहले शाजापुर के एक गांव से आराेपी काे पकड़कर पुलिस लाई थी। वहीं गुरुवार काे मंडी पुलिस ने 2018 से 20 लाख रुपए से अधिक के गबन में फरार बैंक ऑफ इंडिया के तत्कालीन वरिष्ठ शाखा प्रबंधक काे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ इंडिया में 2015 से 2017 के बीच बैंक ऑफ इंडिया में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विद्यानगर उज्जैन निवासी एन.सी. विश्वास थे। उन्हाेंने एक अन्य स्टाफ अधिकारी के साथ मिलकर बैंक में ही उपभाेक्ता और एजेंसी के नाम पर खाते खाेले थे। इन खाताें के माध्यम से ही दाेनाें ने मिलकर लगभग 20 लाख रुपए से अधिक का गबन किया था। जब 2018 में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के पद पर अभिषेक पिता नरेंद्र अग्रवाल पदस्थ हुए ताे गाेलमाल का पता चला। इस पर 18 मई 2018 काे अभिषेक अग्रवाल ने तत्कालीन वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विश्वास व एक अन्य पर प्रकरण दर्ज कराया था। 2018 से ही दाेनाें आराेपी फरार चल रहे थे। मंडी पुलिस ने गुरुवार काे उज्जैन निवास पर दबिश देकर तत्कालीन वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विश्वास काे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में एक और आराेपी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।



Source link