- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- The Impostor Baba Was Made In Chitrakoot, The Police Started Telling The Future, The Police Nabbed, Said Your Future Is In Jail
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रेप का आरोपी सुंदर बेन ने इस तरह दाढ़ी बढ़ाकर बन गया था ढोंगी बाबा
- गोरखपुर क्षेत्र का रहने वाला है 55 वर्षीय आरोपी, 15 वर्षीय नाबालिग को घर बुलाकर करता था रेप
15 वर्षीय नाबालिग से रेप के 55 वर्षीय आरोपी को जबलपुर पुलिस ने चित्रकूट से गिरफ्तार किया। आरोपी चित्रकूट में ढोंगी बाबा बनकर छिपा हुआ था। पुलिस उसके ही आश्रम में रुकी रही, लेकिन उसका पता नहीं लगा पाई। दूसरे दिन फोटो दिखाकर कुछ लोगों से पता किया, तब मालुम चला कि दाढ़ी बढ़ाकर लोगों का भविष्य बताने वाला उनका आरोपी है। पुलिस वाले पहुंचे तो वह उनका भी भविष्य बताने लगा। पुलिस ने उसकी फोटो दिखाते हुए कहा कि चलो हम तुम्हारा भविष्य बताते हैं, तो उसने दौड़ लगा दी। पुलिस ने दबोचा और गिरफ्तार कर जबलपुर लाई। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

रेप पीड़िता की प्रतीकात्मक फोटो
आरोपी करता था पेट्रोल पंप में चौकीदारी
जानकारी के अनुसार गोरखपुर के रामपुर क्षेत्र निवासी आरोपी सुंदर बेन (55) यहां राकेश अग्रवाल के पेट्रोल पंप में चौकीदारी करता था। अक्टूबर में उसने पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग को अपने घर टीवी देखने बुलाया। उस समय उसके घर में कोई नहीं था। उसने किशोरी के साथ रेप किया। फर धमकी देकर उसे चुप करा दिया। इस तरह उसने धमका कर उसके साथ पांच बार रेप किया। उसकी बढ़ती हरकतों से किशोरी परेशान हो गई।
हिम्मत कर घरवालों को आपबीती सुनाई
किशोरी ने हिम्मत कर 55 वर्षीय इस दरिंदे की करतूत अपने घरवालों को सुनाया। आक्रोशित परिजन उसके घर पहुंचे तो वह किशोरी पर ही मनगढंत आरोप लगाने लगा। किशोरी को लेकर उसके परिजन थाने पहुंचे तो आरोपी सुंदर बेन फरार हो गया। दो नवंबर को पुलिस ने मामले में रेप और पाॅक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज किया था। तब से पुलिस उसे तलाश रही थी।

आरोपी सुंदर बेन की यह फोटो लेकर पहुंची थी पुलिसक
चित्रकूट में बन गया था सन्यासी
उधर, जबलपुर से फरार होने के बाद सुंदर बेन चित्रकूट पहुंचा। वहां मंदाकिनी नदी के तट पर रह रहे त्यागी बाबा के आश्रम पहुंचा। बताया कि बाबा उसका कोई नहीं है। खुद का नाम अनूप पटेल बताया। कहा कि संसार से उसका मन ऊब चुका है, वह शांति की तलाश में आया है। त्यागी बाबा ने उसे अपने आश्रम में आश्रय दे दिया। तब से उसने दाढ़ी व बाल बढ़ाने शुरू कर दिए। वह प्रतिदिन सुबह चार बजे उठकर जाप करने लगा। तिलक व साफा पहन कर लोगों का भविष्य बांचने लगा था।
बुधवार को चित्रकूट पहुंची गोरखपुर पुलिस
गोरखपुर पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी। चित्रकूट से सुंदर बेन उर्फ अनूप पटेल मोबाइल पर अपने घरवालों से बात किया था। इसी से पुलिस को उसका लोकेशन पता चला। थाने के शेष नारायण दुबे की अगुवाई में एक टीम को टीआई सारिका पांडे ने चित्रकूट रवाना किया। टीम ने त्यागी बाबा के आश्रम में ही रात काटी। सुंदर बेन नाम से उसके बारे में पता किया, तो कोई नहीं बता पाया। दाढ़ी बढ़ा लेने की वजह से पुलिस भी आरोपी को नहीं पहचान पाई।
त्यागी बाबा को फोटो दिखाया तब पता चला
पुलिस ने त्यागी बाबा को आरोपी की फोटो दिखाई। तब त्यागी बाबा ने बताया कि ये तो अनूप पटेल की फोटो है। पहचान होने के बाद पुलिस ढोंगी बाबा (सुंदर बेन) के पास पहुंची। आरोपी पुलिस का ही भविष्य बताने लगा। पुलिस ने उसकी फोटो दिखाई तो वह समझ गया। पुलिस कुछ समझ पाती कि आसन से उठकर उसने दौड़ लगा दी। ढोंगी बाबा ने पुलिस को 500 मीटर तक छकाया। फिर पुलिस ने उसे दबोचा। वहां आसपास के अन्य सन्यासी उसके समर्थन में पहुंच गए। पर पुलिस ने असलियत खोली तो उसे धिक्कारते हुए सब लौट गए।

गोरखपुर टीआई सारिका पांडे
आरोपी को भेज दिया जेल
नाबालिग से रेप के आरोपी को चित्रकूट से गिरफ्तार कर पुलिस ले आई थी। उसे जेल भेज दिया गया। चित्रकूट में वह दाढ़ी-बाल बढ़ाकर ढोंगी बाबा बन गया था और लोगों का भविष्य बताता था।
सारिका पांडे, टीआई, गोरखपुर