पोरवाल नगर: नगर पालिका को जांच और पटवारी को मौका रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश, 21 तक पेश करना होगी

पोरवाल नगर: नगर पालिका को जांच और पटवारी को मौका रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश, 21 तक पेश करना होगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Nagda
  • The Municipality Will Have To Submit The Order For Investigation And Submission Of Chance Report To Patwari By 21

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नागदा21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फर्जी समिति बनाकर आैर केवल कागजों पर पोरवाल नगर बसाने का सपना दिखाकर 99 लोगों के साथ लाखों रुपए लेकर प्लॉट बेचने के नाम पर विक्रय अनुबंध कर धोखाधड़ी करने के मामले में प्रभारी एसडीएम एवं प्रभारी तहसीलदार आर.के. गुहा ने जांच के निर्देश दिए हैं।
पोरवाल नगर के नाम पर हुई धोखाधड़ी के मामले को भास्कर ने 17 दिसंबर के अंक में प्रमुखता के साथ उजागर करते हुए पदाधिकारियों द्वारा की गई जालसाजी आैर धोखाधड़ी की करतूत को उजागर किया था। इस मामले में लगभग 15 पीड़ितों की ओर से भी एसडीएम कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। गुरुवार को प्रभारी एसडीएम के रूप में गुहा ने नपा परिषद् को वास्तविक स्थिति की जांच कर 21 दिसंबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। गुहा ने बताया पटवारी को भी मौके की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। एडवोकेट एस.के. साहू ने बताया पीड़ित प्रहलाद मेहता की ओर से मामले में कैलाशचंद्र पोरवाल, ओमप्रकाश पोरवाल, गोवर्धनलाल पोरवाल, पूरालाल पोरवाल आैर शकुंतला पति स्व. हरिवल्लभ पोरवाल को नोटिस जारी किए थे। इस पर पूरालाल व गोवर्धनलाल पोरवाल ने ही जवाब प्रस्तुत किए।
प्रक्रिया पूरी ही नहीं की
पूरालाल व गोवर्धनलाल ने जवाब में यह स्वीकारा कि बगैर डायवर्शन आैर कॉलोनाइजर का प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रक्रिया पूरी किए बगैर ही प्लॉट विक्रय पत्र अनुबंध किए थे, कोई कार्रवाई नहीं की। एडवोकेट साहू ने बताया 99 लोगों से धोखाधड़ी व जालसाजी करते हुए लाखों रुपए लेकर प्लॉट बेचने के विक्रय अनुबंध किए थे। 20 साल गुजरने के बाद लोगों को प्लॉट नहीं मिले आैर न रुपए वापस किए गए। जांच के बाद धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया जाएगा।



Source link