Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दतिया18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जानकारी लेते प्रशिक्षु।
- चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधित सामुदायिक जिम्मेदारी से अवगत कराया
जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी कॉलेज दतिया में छह माह का ब्रिज कोर्स कर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का दल गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उनाव का भ्रमण करने पहुंचा। इस दौरान उपस्थित चिकित्सकों में डॉ. विनय पटैरिया व डॉ. मानवेन्द्र सिंह राजपूत ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की विभिन्न इकाईयों में संचालित सेवाओं की जानकारी प्रदान की। तदुपरांत उन्हें स्वास्थ्य देखभाल के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. केएम वरुण, मलेरिया इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा, अकादमिक परामर्शदाता सीमा सिंह उपस्थित रहीं।
प्रशिक्षु सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के दल को सबसे पहले ओपीडी रूम, चिकित्सकीय परामर्श केंद्र, पैथालॉजी लेब, ड्रेसिंग रूम, सरदार बल्लभ भाई पटेल निशुल्क औषधि वितरण केंद्र में संचालित सेवाओं के संचालन की जानकारी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ. विनय पटैरिया ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की सेवाओं का मुख्य उद्देश्य समुदाय में निवास कर रहे लोगों को अच्छे स्वास्थ्य व बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता प्रदान करना होता है।
इसके लिए जनजागरूकता में वृद्धि कर हम स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बना सकते हैं। आमजन की स्वच्छता के प्रति गहरी रुचि बढ़े। डॉ. मानवेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि हमें खानपान में भी ऐसी वस्तुएं शामिल हों जो अच्छे स्वास्थ्य व शरीर के निर्माण के लिए जरुरी हैं। तभी आमजन की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि कर बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है।
बीमार रोगियों को समुचित उपचार मिले, यह भी सीएचओ का दायित्व बनता हैं। इस दौरान आरएस रायकवार, प्रमोद मिश्रा, शुभम मिश्रा, उमेश पाटीदार, महेंद्र सिंह, भगवान नागर, कमलेश स्वामी, पूजा परमार, पुष्पा कुशवाहा, रंजना सिंह, उषा कौरव, शोभा श्रीवास्तव, सरोज करोठिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।