- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Four People Beaten With Sticks In A Minor Dispute, CPI Employees Threaten To Strike, Four Have Been Booked
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मारपीट के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
- नगर पालिका के पास वाले मार्केट में सुबह सफाई के दौरान हुआ विवाद
खुरई में शुक्रवार सुबह सफाई के दौरान हुए विवाद में चार लोगों ने नगर पालिका के सफाई दरोगा की पिटाई कर दी। हमले के दौरान आसपास मौजूद अन्य सफाई कर्मचारियों ने वहां पहुंच कर सफाई दरोगा को बचाया। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। सफाई कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कर्मचारी आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े हैं। यदि रात तक गिरफ्तारी नहीं होती, तो शनिवार को शहर में सफाई न करने की बात कर्मचारियों ने कही है।
पुलिस के अनुसार जगजीवनराम वार्ड में रहने वाले सफाई दरोगा अभय पिता पूरनलाल वाल्मीकि गांधी वार्ड में सफाई करा रहे थे, तभी अलाव ताप रहे हेमंत राजा पिता सरमू अहिरवार से उनकी सफाई को लेकर बहस हो गई। मामला गाली-गलौज तक पहुंचा, तो सफाई दरोगा ने आरोपी से गाली देने से मना किया। विवाद बढ़ने पर हेमंत ने अन्य तीन साथियों के साथ डंडों से अभय की पिटाई शुरू कर दी। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। कर्मचारियों की शिकायत पर हेमंत राजा, यशवंत अहिरवार, रिंकू अहिरवार और अमित अहिरवार के खिलाफ धारा 294, 323, 504 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।