Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घायलों को अस्पताल में ले जाया गया।
शाहगढ़ में एक ट्रक चालक तीन बाइक सवार युवकों को टक्कर मारकर भाग गया। घटना में तीनों युवक घायल हो गए हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय गंगाराम यादव अपने दोनों भाई हरदेव (25) और हल्लू यादव (22) के साथ बाइक से नानकपुरा बीला स्थित अपने घर जा रहे थे। शाम करीब 6 बजे पठान घाटी के पास सागर की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रक चालक ने अंधेरे में उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। घटनास्थल पर तीनों करीब आधे घंटे तक पड़े रहे। इसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें टेंपो से अस्पताल में भर्ती कराया।
मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित आनंद असाटी ने बताया कि शाम को ठंड में जख्मी होने से स्थिति बिगड़ी है। गंगाराम और हल्लू यादव के लिए एक्सरे सहित अन्य जांचें कराने के लिए सागर रैफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।