IND VS AUS: एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में 1 रन बनाकर आउट हुए स्मिथ (साभार-एपी)
एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में स्टीव स्मिथ (Steve Smith) भारत के खिलाफ महज 1 रन बनाकर आउट हुए, आर अश्विन ने चटकाया विकेट
- News18Hindi
- Last Updated:
December 18, 2020, 1:56 PM IST
आर अश्विन की गेंद पर क्यों आउट हो गए अश्विन
एडिलेड टेस्ट में स्टीव स्मिथ पर दबाव बनाया भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने. इन दोनों गेंदबाजों ने स्मिथ को रन बनाने का बिलकुल मौका नहीं दिया. एक बार तो स्टीव स्मिथ रन आउट होने से भी बचे. एडिलेड में स्टीव स्मिथ दबाव में दिख रहे थे और तभी विराट कोहली ने अश्विन को अटैक पर लगाया. अश्विन के अटैक पर लगते ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्मिथ थोड़े सहज दिखने लगे क्योंकि वो स्पिनर्स को अच्छा खेलते हैं, लेकिन हुआ इसके उलट.
अश्विन की ड्रिफ्ट ले गई स्मिथ का विकेटआर अश्विन की आखिरी गेंद पर स्टीव स्मिथ बिलकुल चकमा खा गए. ये चकमा उन्होंने टर्न नहीं बल्कि ड्रिफ्ट से खाया. अश्विन की गेंद हवा में हल्की सी बाहर की ओर गई और स्मिथ ऑफ स्पिन के लिए खेले. लेकिन गेंद हवा में ड्रिफ्ट होने के बाद सीधी रह गई, नतीजा गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और पहली स्लिप पर रहाणे ने अच्छा कैच लपका.
#Ashwin – the pain reliever got India n #ViratKohli relieved of #SteveSmith watch it after the miss out of run out chance, under 5 runs first time in 21 test inning#INDvAUS #AUSvIND #SteveSmith #ViratKohli #DC #PrithviShaw #Bumrah #Wade #Saha pic.twitter.com/PG3qvdow5r
— Anil Bhattar (@AnilBhattar2) December 18, 2020
स्मिथ का आउट होना बड़ी कामयाबी
बता दें स्मिथ का आउट होना एक बड़ी कामयाबी है क्योंकि वो भारत के खिलाफ पिछले 8 टेस्ट मैचों में 7 शतक ठोक चुके थे. आपको बता दें भारत के खिलाफ 21 टेस्ट पारियों के बाद स्मिथ 5 से कम रन बनाकर आउट हुए हैं. वहीं साल 2016 के बाद ये पहला मौका है जब स्मिथ 2 से कम रन बनाकर आउट हुए हैं. जाहिर सी बात है स्मिथ का विकेट लेकर अश्विन ने भारत को बड़ी कामयाबी दिलाई है.