IND VS AUS: जानिए कैसे एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन वापसी कर सकती है टीम इंडिया? (साभार-बीसीसीआई)
IND VS AUS- एडिलेड टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा, टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 233 रन बनाए.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 18, 2020, 6:14 AM IST
नई दिल्ली. एडिलेड टेस्ट का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. मेहमान टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 233 रन बनाए. कप्तान विराट कोहली ने 74 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन दूसरे बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया. अब दूसरे दिन टीम इंडिया को एडिलेड में अपनी पकड़ बनाने के लिए बेहतरीन क्रिकेट खेलनी होगी. आइए आपको बताते हैं कि आखिर कैसे विराट कोहली की सेना वापसी कर सकती है.
एडिलेड में 300 रन बनाने जरूरी
एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन भारत को हर हाल में 300 रनों का आंकड़ा छूना होगा. क्रीज पर अश्विन और ऋद्धिमान साहा हैं और दोनों ने पहले दिन के अंतिम ओवरों में अच्छी सकरात्मक बल्लेबाजी की थी. भारतीय टीम 300 रनों तक पहुंचने के लिए साहा पर निर्भर करेगी. साहा अच्छी फॉर्म में भी हैं, उन्होंने प्रैक्टिस मैच में अर्धशतक भी लगाया था. साहा को अपने सेलेक्शन को सही साबित करना होगा. टीम इंडिया ने उन्हें पंत पर वरीयता दी है. साहा का साथ अश्विन को भी देना होगा.
एडिलेड में 300 रन बनाने जरूरी