IND VS AUS: पृथ्वी शॉ की हरकत देख बौखला गए विराट कोहली, दे दी गाली

IND VS AUS: पृथ्वी शॉ की हरकत देख बौखला गए विराट कोहली, दे दी गाली


IND VS AUS: पृथ्वी शॉ ने छोड़ा कैच, भड़क गए विराट कोहली (फोटो-एपी)

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने छोड़ा मार्नस लाबुशेन का आसान कैच, गुस्से में दिखे विराट कोहली, गाली देते हुए कैमरे में कैद


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 18, 2020, 2:29 PM IST

नई दिल्ली. एडिलेड टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के लिए ये मुकाबला किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हो रहा है. एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन पृथ्वी शॉ ने कुछ ऐसा कर दिया कि कप्तान विराट कोहली बेहद नाराज हो गए और उन्होंने इस युवा खिलाड़ी को गाली दे दी. दरअसल पृथ्वी शॉ ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आसान कैच टपका दिया. शॉ की खराब फील्डिंग देख विराट कोहली ने ना रहा गया और उनके मुंह से अपशब्द निकल गए.

विराट कोहली ने दी शॉ को गाली
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 23वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मार्नस लाबुशेन को बेहतरीन बाउंसर फेंकी. लाबुशेन ने गेंद को पुल किया लेकिन वो हवा में चली गई. स्क्वायर लेग पर खड़े पृथ्वी शॉ के पास गेंद को लपकने का आसान मौका था लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके. शॉ ने लाबुशेन का आसान कैच टपका दिया, जिसके बाद जसप्रीत बुमराह हंसने लगे. बुमराह तो मुस्कुराए लेकिन कप्तान विराट कोहली से रहा ना गया. विराट कोहली इतने नाराज हो गए कि उनके मुंह से गाली निकल गई.

बता दें पृथ्वी शॉ के लिए ये टेस्ट मैच किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हो रहा है. शॉ पहली पारी में खाता तक नहीं खोल सके और बेहद खराब शॉट खेलकर दूसरी ही गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद उन्होंने फील्डिंग में भी खराब प्रदर्शन दिखाया. बता दें सिर्फ पृथ्वी शॉ ने ही खराब फील्डिंग नहीं की. टीम इंडिया ने कुल 3 कैच टपकाए. जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा भी लाबुशेन का कैच लपकने से चूक गए.

विराट कोहली-रहाणे ने लपका बेहतरीन कैच
टीम इंडिया के खिलाड़ी भले ही कैच टपका रहे थे लेकिन कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी फील्डिंग से एक अच्छा उदाहरण पेश किया. रहाणे ने स्लिप में स्मिथ का अच्छा कैच लपका और विराट कोहली ने शॉर्ट मिडविकेट पर कैमरन ग्रीन का बेहतरीन कैच पकड़ा. नतीजा ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेशन तक पांच विकेट गंवा दिये.





Source link