तेज गेंदबाज उमेश यादव भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने तीन विकेट झटके.
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच पहला टेस्ट मैच रोमांचक अंदाज में खेला जा रहा है. उतारचढ़ाव भरे खेल में साफ है कि पहले दो दिन के बाद बाजी भारत की ओर झुकी हुई है. रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin), उमेश यादव (Umesh Yadav) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) मैच के दूसरे दिन के हीरो कहे जा सकते हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 18, 2020, 6:40 PM IST
दूसरे दिन के प्रदर्शन पर बात करने से पहले अब तक का पूरा खेल जान लेते हैं. भारत ने मैच में सबसे पहले बैटिंग की. वह पहली पारी में 244 रन ही बना सका. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की बारी आई. भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान टीम की पहली पारी 191 रन पर समेट दी. इस तरह भारत को पहली पारी में 53 रन की बढ़त मिली. भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 9 रन बना लिए हैं. पृथ्वी शॉ आउट हो चुके हैं और मयंक अग्रवाल व जसप्रीत बुमराह नाबाद हैं.
पिंक बॉल से छा गए अश्विन
अब बात दूसरे दिन यानी शुक्रवार के खेल की. इस दिन भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने सबसे अधिक चार विकेट लिए. उन्होंने स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन और नाथन लॉयन को आउट किया. उनके इस प्रदर्शन की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया 200 का स्कोर नहीं छू सका. डे-नाइट टेस्ट मैच में पिंक बॉल इस्तेमाल होती है, जो अमूमन तेज गेंदबाजों की सहायक मानी जाती है. लेकिन कहा जा सकता है कि इस बार तो अश्विन ही पिंक बॉल से छा गए.IND vs AUS 1st Test: टीम इंडिया ने कंगारुओं को दबोचा, दूसरे दिन गिरे 15 विकेट, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
तेज गेंदबाज उमेश यादव भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने तीन विकेट झटके. उमेश ने मार्नस लैबुशेन और पैट कमिंस को एक ही ओवर में आउट किया. उनके जोश हेजलवुड को भी अपना शिकार बनाया. हेजलवुड के आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया की पारी सिमट गई.
Pak vs NZ 1st T20I : जैकब डफी ने डेब्यू मैच में पाकिस्तान का किया बुरा हाल, न्यूजीलैंड जीता
बुमराह ने गेंद-बैट से दिखाया कमाल
जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनरों जो बर्न्स और मैथ्यू वेड को आउट किया. उनके योगदान का अंदाजा सिर्फ विकेट से मत लगाइए. विराट ने बुमराह से 21 ओवर गेंदबाजी कराई. वे पारी में सबसे अधिक ओवर डालने वाले भारतीय गेंदबाज रहे. उन्होंने एक छोर से दबाव बनाए रखा, जिसका फायदा साथी गेंदबाजों को मिला. इतना ही नहीं, बुमराह ने नाइटवाचमैन की भूमिका भी बखूबी निभाई. बुमराह ने 11 गेंदों का सामना किया. हालांकि, उन्हें अब भी अपना खाता खोलना है.