क्या आपने कभी भैंसे का तांडव गौर से देखा है? मप्र का Video देखें

क्या आपने कभी भैंसे का तांडव गौर से देखा है? मप्र का Video देखें


सागर में भैंसे ने जमकर तांडव मचाया.

सागर के मकरोनिया इलाके में अचानक से भगदड़ मच गई. पता चला कि एक भैंसा दौड़ा चला जा रहा है और जो रास्ते में मिल रहा है उसे टक्कर मार रहा है. कई लोगों ने जहां दूर से ही भैंसे को देख लिया, तो कई लोगों को पता ही नहीं चला और भैंसे ने टक्कर मार दी. इस दौरान भैंसे ने गाड़ियों को भी नहीं छोड़ा.



  • Last Updated:
    December 19, 2020, 10:42 AM IST

सागर. जिले के मकरोनिया इलाके में गुरुवार रात एक भैंसे ने वो तांडव मचाया कि लोग भागते फिरे. भैंसे ने एक पुलिसकर्मी सहित कई लोगों को घायल कर दिया. उसने कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया. घटना से जुड़ा वीडियो शनिवार को सामने आया है, जो वायरल हो रहा है.

दरअसल मकरोनिया इलाके में एक भैंसा धोखे से यहां खुदे टैंक में गिर पड़ा. उसकी आवाज सुन स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही मकरोनिया पुलिस टीम और नगर निगम की टीम मौके पर जेसीबी के साथ पहुंची. जैसे-तैसे भैंसे को रेस्क्यू कर लिया गया.

जो मिला उसे टक्कर मार दीभैसा टैंक से तो सही सलामत बाहर निकल आया. लेकिन, बाहर निकलते ही बौखला सा गया और दौड़ लगा दी. सबसे पहले उसने रेस्क्यू टीम में  शामिल पुलिसकर्मी को घायल कर दिया. इसके बाद वह बौखलाया हुआ सड़क पर इधर-उधर पूरी ताकत से दौड़ने लगा. उसके बीच में जो आया उसने उसे टक्कर मार दी.

सड़क पर मच गई भगदड़

भैंसे को देखकर सड़क पर भगदड़ मच गई. जो जहां था वहीं खड़ा हो गया. जिन लोगों ने भैंसे को दूर से देख लिया, वो तो साइड हो गए. लेकिन, इस बीच कई ऐसे भी थे, जिन्हें पता ही नहीं चला और भैंसे ने उन्हें जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया. ये ड्रामा बड़ी देर तक चलता रहा, फिर भैंसा अपने आप कहीं चला गया.

इस तरह अटैकिंग हो जाते हैं जानवर

जानवरों के जानकार बताते हैं कि जानवरों पर जब कोई अटैक होता है तो वो पहले से ही बचाव की स्थिति में आ जाते हैं. लेकिन, जब उन्हें लगता है कि बचाव से कुछ नहीं होगा, तो फिर वो अटैकिंग मोड में आ जाते हैं. यह भैंसा भी जब गिरा होगा तो बेचारगी के भाव में होगा. लेकिन, जब जद्दोजहद के बाद भी बाहर नहीं निकल सका तो अटैकिंग मोड में आ गया. जैसे ही वो बाहर आया तो उसके अंदर का गुस्सा बाहर आ गया और  वो बौखला गया.





Source link