- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Three Dumpers And 1 JCB Ruled In Illegal Excavation, Now Municipal Corporation Will Use The Vehicles
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भैरवगढ़ थाने में खड़े राजसात किए गए डंपर। अब इन वाहनों की नीलामी होगी।
खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन से जुड़े चार मामलों में तीन डंपर व एक जेसीबी राजसात की गई। कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए इन वाहनों को नगर निगम के सुपुर्द करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि नीलाम होने तक इन वाहनों का उपयोग निगम कर सके।
एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी जिले में राजसात किए वाहन नीलामी होने तक नगरीय निकाय को उपयोग के लिए सौंपे जाए। एडीएम ने बताया कि उक्त कार्रवाई के तहत आबिद पटेल निवासी ग्राम धतरावदा, योगेश अग्रवाल निवासी अरविंद नगर उज्जैन और अरबाज खान निवासी ग्राम बिसाहेड़ा तहसील बड़नगर के क्रमश: एक-एक डंपर तथा आिबद खान बिसाहेड़ा की जेसीबी राजसात की है।