डबल मर्डर: आखिर बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर क्यों की होगी माता-पिता की हत्या, मनोचिकित्सकों ने बताया – क्या रही होगी उसकी मन:स्थिति

डबल मर्डर: आखिर बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर क्यों की होगी माता-पिता की हत्या, मनोचिकित्सकों ने बताया – क्या रही होगी उसकी मन:स्थिति


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Double Murder Case Update; Daughter And Her Boyfriend Dhananjay Urf Dj Yadav Arrested By Police

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बेटी ने पिता ज्योतिप्रसाद और मां नीलम की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।

रुक्मणि नगर में गुरुवार को हुए एसएएफ के ड्राइवर ज्योति शर्मा और उनकी पत्नी नीलम की हत्या करने वाली बेटी और उसके प्रेमी धनंजय उर्फ डीजे यादव को शुक्रवार तड़के पुलिस गिरफ्तार कर इंदौर ले आई। दोनों ने कबूला कि हत्या का षड्यंत्र दो दिन से चल रहा था। डीजे तो 21 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर है, जबकि बेटी को नाबालिग होने पर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस की माने तो आरोपियों ने थाने पहुंचते ही अपना जुर्म कबूल लिया। हालांकि दोनों को कोई मलाल नहीं है। नाबालिग बेटी द्वारा उठाए गए इस कदम को लेकर दैनिक भास्कर के ने शहर के दो वरिष्ठ मनोचिकित्सकों से बात की और उसकी मन: स्थिति को जानने की कोशिश की।

डॉ. रामगुलाम राजदान।

डॉ. रामगुलाम राजदान।

  • सवाल : आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी जो लड़की ने ऐसा कदम उठाया
  • जवाब : डॉ. रामगुलाम राजदान प्रो. चांसलर मालवा यूनिवर्सिटी और मनोचिकित्सक का उनका कहना था कि मेरे 45 साल के अनुभव में पहली बार देखा है, जब किसी लड़की ने अपने माता-पिता की इतनी बेरहमी से हत्या के लिए इस तरह की प्लानिंग की है।पहले ऑनर किलिंग होती थी, लेकिन अब पेरेंट्स किलिंग होने लगी है। लड़की द्वारा प्यार और जुनून में इस तरह का कदम उठाया गया है।
  • सवाल : क्या, लड़की अपने ही माता-पिता की हत्या करवा सकती है, उसके दिमाग में आखिर उस समय क्या चल रहा होगा।
  • जवाब : यह उम्र कुछ ऐसी होती है, जब लड़का-लड़की दोनों प्यार की तरफ आकर्षित होते हैं और इस तरह का जुनून उनके दिमाग में होता है।
  • सवाल : ऐसी परिस्थिति कब निर्मित होती है।
  • जवाब : परिवार में जब किसी बच्चे को प्यार नहीं मिलता है और माता-पिता लगातार झगड़ते रहते हैं तो बच्चा भी परिवार से दूर जाता है और किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश करता है जो उसे प्यार करें घर के वातावरण के कारण कभी-कभी बच्चों की मानसिकता इस तरह से हो जाती है
  • सवाल : ऐसी प्लानिंग नाबालिग कर सकती है क्या
  • जवाब : यह उम्र का ही दोष है और इस उम्र में अधिकतर बच्चे बाहर की तरफ आकर्षित होते हैं। प्लानिंग लड़के की हो सकती है, क्योंकि वह उम्र में बड़ा दिखाई दे रहा है। लड़की को जब प्यार नहीं मिला तो लड़के ने जो कहा, उसमें उसने हां में हां मिलाई, वह केवल प्यार की तलाश में थी।
  • सवाल : इतनी ईष्या का क्या कारण रहा होगा
  • जवाब : परिवार की स्थिति क्या थी, वह तो मुझे पता नहीं, लेकिन मेरा अनुभव कहता है कि कहीं ना कहीं परिवार में विचारों का आदान-प्रदान नहीं होता रहा होगा। परिवार में नोकझोंक होती हाेंगी। पारिवारिक विवाद ही इस पूरे घटनाक्रम का कारण बना होगा। इसी कारण लड़की अपने मन की बात किसी से शेयर नहीं कर पाई, नहीं तो इस उम्र में मां को लड़कियां अधिकतर बातें बताती हैं।
डॉ. मनीष जैन।

डॉ. मनीष जैन।

घर पर बैठकर बात करते तो संभवत: ऐसा नहीं होता
वहीं, मनोचिकित्सक डॉ. मनीष जैन का कहना था कि यह पूरा प्लांड मर्डर है। लड़की अपने आप को पूरा लड़के पर निर्भर रख रही थी। इसी कारण लड़के ने जो कहा – वही लड़की ने किया। पिता नशे के आदि होने से हो सकता है रोजाना घर में विवाद होता रहा होगा। यदि पहले ही इस विवाद को बातचीत कर इसे सुलझा िलया जाता तो शायद तक दोनों बच्चे घर छोड़कर ही जाते, लेकिन यह घटना बहुत ही भयानक है और लड़की की उम्र कम होना इसका मुख्य कारण समझ आ रहा है।



Source link