Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
डीजे पर डांस करते हुए कट्टा लहराता युवक
- ग्वालियर में शनिवार शाम 7 बजे वायरल हुआ वीडियो
- पुलिस को भी नहीं पता कहां का है वायरल वीडियो
शनिवार शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में डीजे पर कुछ युवक डांस करते हुए दिख रहे हैं। इनमें एक युवक के पास कट्टा है और उसे वह खुलेआम हवा में लहरा रहा है। सभी युवक बेखौफ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा है। पर यह कहां का वीडियो है और यह लड़के कौन है यह किसी को नहीं पता है। वीडियो शहर का ही है या कहीं बाहर का, यह भी पता किया जा रहा है।
ग्वालियर पुलिस की आईटी सेल और साइबर सेल शनिवार शाम अचानक हरकत में आ गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सनसनी फैला दी है। इस 15 सेकंड के वीडियो में 5 से 6 युवक डीजे के साउंड में मस्ती से झूमते नजर आ रहे हैं। पर उनमें एक युवक जो सफेद कोर्ट पहने हुए हैं वह अपने हाथ में कट्टा लेकर खुलेआम उसे हवा में लहरा रहा है। इतना ही नहीं सामने किसी को दिखाकर गोली चलाने का इशारा भी कर रहा है। 15 सेकंड का यह वीडियो पूरे शहर में वायरल हो रहा है। पुलिस के पास जानकारी पहुंचने के बाद पुलिस वीडियो की पड़ताल में लग गई है।
किसी बर्थ डे पार्टी का वीडियो लग रहा है
यह वीडियो शहर का है भी या नहीं पता लगाया जा रहा है। पर वीडियो में जो सीन दिख रहा है वह किसी गली मोहल्ले का लग रहा है। सड़क पर डीजे लगाया गया है। कोई टेंट या गार्डन नजर नहीं आ रहा है। इससे साफ है कि शादी समारोह नहीं है। किसी की बर्थ डे पार्टी लग रही है। इसी आधार पर पुलिस पड़ताल कर रही है।
चेहरों से पहचान की जा रही है
इस संबंध में ग्वालियर पुलिस का कहना है कि अभी कह पाना मुश्किल है कि यह वीडियो कहां का है। पर उसमें जो लड़के दिख रहे हैं उनके चेहरे सभी थानों में भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया रहा है।