नगर पालिका मुस्तैद: चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे हुए ऑफलाइन

नगर पालिका मुस्तैद: चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे हुए ऑफलाइन


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुलताईएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • लोगों की गतिविधियाें पर नजर नहीं रख पा रही पुलिस
  • सुरक्षा की दृष्टि से नगर पालिका ने लगाए हैं 26 सीसीटीवी कैमरे

नगर की सुरक्षा के लिए चौराहों सहित प्रमुख मार्गों पर नगर पालिका ने 26 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। तीन दिन पहले मौसम खराब होने के बाद से सीसीटीवी कैमरे अचानक ऑफलाइन हो गए हैं। जिससे चौराहों और प्रमुख मार्गों पर होने वाली घटनाओं पर नजर रखना मुश्किल हो गया है।

ताप्ती सरोवर परिक्रमा मार्ग सहित अन्य स्थानों पर नगर पालिका ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। जिसका कंट्रोल रूम थाने में बनाया है। कैमरों की मदद से थाने में बैठकर ही पुलिस नगर में होने वाली गतिविधियों पर आसानी से नजर रख रही थी। एक पखवाड़े पहले आठ सीसीटीवी कैमरे ऑफलाइन हो गए थे। तीन दिन पहले बदली छाने और मौसम खराब होने के बाद से सभी कैमरे ऑफलाइन हो गए हैं। ऐसे में अब नगर में होने वाली गतिविधियां कैमरे में कैद नहीं हो पा रहीं। कैमरे ऑफलाइन होने से पुलिस ने चाैराहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है। कैमरे ऑफलाइन होने की जानकारी पुलिस ने नगर पालिका को दी है।

सीएमओ आरसी गव्हाड़े ने बताया कैमरों को शुरू करने के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है। कैमरे में सुधार के लिए तकनीकी कर्मचारियों को बुलाया जा रहा है। एक-दो दिन में सभी कैमरे शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही कैमरों का लगातार मेंटेनेंस हो इसके लिए भी कार्रवाई की जा रही है।



Source link