प्यार में धोखा: शादी के सपने दिखाकर 2 साल लिव इन रिलेशन में रहा फिर अचानक ट्रांसफर लेकर भाग आया डॉक्टर

प्यार में धोखा: शादी के सपने दिखाकर 2 साल लिव इन रिलेशन में रहा फिर अचानक ट्रांसफर लेकर भाग आया डॉक्टर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • After 2 Years Of Living In Relationship, Showing Dreams Of Marriage, Then The Doctor Came Away With A Sudden Transfer, The Nurse Came Back After

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

  • – अभी मोहना स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ है आरोपी डॉक्टर
  • – घटना प्रदेश के डिंडोरी जिले के कोहानी देवरी की
  • – दो दिन पहले पीड़ित के साथ डॉक्टर ने ग्वालियर के चंदन नगर में की मारपीट

शादी का सपना दिखाकर एक नर्स को डॉक्टर ने दो साल अपने साथ लिव इन रिलेशन में रखा। अभी कुछ दिन पहले ट्रांसफर लेकर ग्वालियर चला आया। नर्स का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। पर नर्स प्यार के खातिर डिंडोरी से ग्वालियर 600 किलोमीटर पीछा कर यहां आ पहुंची। यहां ग्वालियर के चंदन नगर में उसके घर भी पहुंच गई। जहां डॉक्टर ने उसके साथ मारपीट कर दी। पेट में चोट लगने से नर्स का गर्भ तक गिर गया। पीड़ित नर्स ने मामले की शिकायत ग्वालियर थाना में की है। पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट व धमकाने का मामला दर्ज किया है।

प्रदेश के नरसिंहपुर निवासी 32 वर्षीय नर्स ने मोहना स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ डॉ. सुरेन्द्र कुमार शाक्य पुत्र मांगीलाल शाक्य के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की शिकायत की है। युवती ने बताया कि वर्ष 2014 से डिंडोरी के कोहानी देवरी स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ है। वर्ष 2017 में डॉ. सुरेन्द्र कुमार शाक्य की पदस्थापना डिंडोरी में हुई थी। कुछ समय बाद सुरेन्द्र ने नर्स से दोस्ती कर ली। वर्ष 2018 से अक्टूबर 2020 तक डॉक्टर उसी के साथ उसके घर में रहा। दो साल तक लिव इन रिलेशन में रखा और अचानक अपना ट्रांसफर कराकर वापस चला आया। इससे युवती को काफी गुस्सा आया। उसे कुछ नहीं पता था डॉक्टर कहां का रहने वाला था। उसने विभाग से पूरी जानकारी निकलवाई। पता लगा कि ग्वालियर के मोहना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ. सुरेन्द्र कुमार का ट्रांसफर हुआ है। इस वह पीछा करते हुए ग्वालियर चली आई। यहां उसके घर का पता किया।

घर पहुंची तो मारपीट कर दी

जब युवती उसको तलाशते हुए चंदन नगर में उसके घर पहुंच गई और बताया कि उसके बच्चे की मां बनने वाली है। इस पर डॉक्टर गुस्सा हुआ और मारपीट कर दी। पेट पर चोट लगने से युवती का गर्भपात हो गया। इसके बाद उसने मामले की सूचना ग्वालियर थाना में की है। टीआई ग्वालियर थाना दीपक यादव का कहना है कि युवती की शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज कर केस डायरी डिंडोरी पुलिस को भेज दी है, क्योंकि घटना वहीं की है।



Source link