भोपाल में अनोखा मामला: कोरोना के डर से हनीमून पर नहीं ले गया पति तो रूठकर मायके चली गई पत्नी, महीने 3 बार घुमाने की शर्त पर लौटी

भोपाल में अनोखा मामला: कोरोना के डर से हनीमून पर नहीं ले गया पति तो रूठकर मायके चली गई पत्नी, महीने 3 बार घुमाने की शर्त पर लौटी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhopal Coronavirus News; Husband Nervous About Their Honeymoons, Wife Went Back To Her Parents House

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में नव विवाहित पति-पत्नी के बीच विवाद को जिला विधिक प्राधिकरण ने सुलझा दिया है और दोनों के बीच समझौता करा दिया है।

  • शादी के दस दिन बाद पत्नी हनीमून पर नहीं ले जाने के कारण रूठकर मायके चली गई

भोपाल में शादी के बाद पत्नी को घुमाने नहीं ले जाना एक पति को महंगा पड़ गया, पत्नी शादी के 10 दिन बाद मायके चली गई। पति अपनी नई दुल्हन को हनीमून के लिए बाहर नहीं ले गया, इसलिए वह रुठ कर मायके चली गई और फिर लौट ही नहीं रही थी। शादी के छह माह बाद विवाद का मामला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पहुंचा। अब दोनों के बीच समझौता करा दिया गया। पति ने माना कि वह पत्नी को महीने में दो से तीन बार बाहर घुमाने ले जाएगा।

यह भी माना कि पत्नी के मायके में कोई त्योहार, दुख या परेशानी होगी तो वह साथ लेकर जाएगा। पति-पत्नी के बीच समझौता हुआ कि दोनों आपस में लड़ेंगे नहीं और ना ही एक-दूसरे का अनादर करेंगे। पत्नी घर के सभी काम करेगी। वह नौकरी नहीं करेगी और उसका पूरा खर्च पति उठाएगा। इन बातों के समझौता के बाद 3 जनवरी को पति ससुराल जाएगा और पत्नी को साथ लेकर घर लौटेगा। प्राधिकरण में दोनों के बीच समझौता हुआ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कोलार निवासी एक युवक ने शिकायत की थी कि उसकी शादी 25 जून 2020 में हुई है। शादी के दस दिन बाद पत्नी हनीमून पर नहीं ले जाने के कारण रूठकर मायके चली गई। युवक ने पत्नी को वापस बुलाने की गुहार लगाई थी। उसका कहना था कि पत्नी को उसके मायके वाले भड़काते हैं और मुझे घर जमाई बनाना चाहते हैं। उसने कहा कि वह भी अपनी माता-पिता की इकलौती संतान है और वह अपने घर से अलग नहीं रह सकता है।

असल में, पत्नी ने शर्त रखी कि वह दोनों, 10 दिन ससुराल और 10 दिन मायके में रहेंगे। पति के मुताबिक, यह शर्त बेहद बेतुकी थी। वह ऐसा करने को तैयार नहीं था। इससे नाराज होकर पत्नी मायके चली गई। पति के मुताबिक, अब पत्नी वापस आना चाहती है, लेकिन उसके पिता भेजने को तैयार नहीं है।

कोरोना के डर से नहीं ले गया घुमाने
काउंसिलिंग में पति ने कहा कि कोरोना काल में जैसे-तैसे शादी हुई। कोरोना के डर से शादी के बाद उसकी पसंद की जगह पर घुमाने नहीं ले गया। उसने हनीमून पर जाने का प्लान बनाया था। उसे कहीं भी घुमाने नहीं ले जा सका। इस कारण हर रोज विवाद बढ़ता गया। इसके बाद वह मायके चली गई।

पत्नी बोली- उसके सपने टूट गए
वहीं पत्नी ने कहा कि शादी के बाद उसके सपने टूट गए। वह कहीं भी घूमने नहीं जा सकी। पति ने कोरोना का बहाना बनाकर अपने पैसे बचाएं। इस बात से पत्नी रूठकर मायके चली गई। पत्नी ने कहा कि पति को उसकी भावनाओं व इच्छाओं को समझना चाहिए।

पति को पत्नी पर शक
पति ने अपने आवेदन में यह भी कहा कि उसने शादी के पहले पत्नी के प्रेम संबंध की जानकारी भी है। यदि पत्नी उसके साथ रहती है तो यह बात उसके लिए बेमानी हो जाएगी। हालांकि, वह पत्नी के घर से बाहर जाकर काम करने के पक्ष में नहीं है। मामले में दंपति के साथ ही उनके परिवारजन से भी बात की गई। इसके बाद पति ने कहा कि वह महीने में कम से कम तीन बार पत्नी को घुमाने ले जाएगा। वहीं पत्नी ने माना कि वह नौकरी नहीं करेगी और पत्नी और बहू का दायित्व निष्ठा से निभाएगी।



Source link