मौसम: 5 दिन में 10.70 गिरा पारा, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज, आज भी कड़ाके की ठंड के आसार

मौसम: 5 दिन में 10.70 गिरा पारा, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज, आज भी कड़ाके की ठंड के आसार


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

शाजापुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गेहूं फसल पर ठंड से ओंस की बूंदें बर्फ जैसी जमी दिखी।

  • 21 दिसंबर से दो तीन दिन के लिए ठंड से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद

मौसम साफ होते ही शुक्रवार को न्यूनतम तापमान गिरते हुए सीधे 7.7 डिग्री पर पहुंच गया। इससे जिले में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया। आज भी ऐसे ही कड़ाके की ठंड रहने के आसार है। हालांकि 21 दिसंबर सोमवार से दो-तीन दिन के लिए ठंड से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

ज्ञात रहे बादलों के छंटते ही लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। एक दिन पहले गुरुवार को पारा 10 डिग्री से कम होकर 9.4 डिग्री पर पहुंच गया। शुक्रवार को ठंड बढ़ी और पारा 7.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनाेतिया ने बताया कि शनिवार को भी तापमान 7 से 7.5 डिग्री के आसपास रहने के आसार है। हालांकि सोमवार से दो तीन दिन के लिए तापमान 10 डिग्री के करीब रहेगा। इससे ठंड से कुछ हद तक राहत मिलेगी, लेकिन इसके बाद फिर ठंड बढ़ना शुरू हो जाएगी।

जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए महिलाओं ने बांटे गर्म कपड़े
सर्द मौसम शुरू होते ही जरूरतमंदों की मदद के लिए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला शाखा ने पहल शुरू कर दी है। शुक्रवार को संगठन की महिला सदस्यों ने गिरवर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 40 बच्चों और 25 जरूरतमंद महिलाओं को बुलाकर उन्हें ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े व कंबल आदि वितरित किए। कपड़े, शॉल, कंबल, स्वेटर, चादर, मिठाई, बिस्किट, चॉकलेट आदि सामग्री पाकर बच्चों व महिलाआंे के चेहरे खिल उठे। महिला शाखा अध्यक्ष सरिता माहेश्वरी, मीनाक्षी अग्रवाल, संध्या शर्मा, शिल्पा गुप्ता, अर्चनासिंह चौहान, श्वेता दुबे, अंजू सिकरवार, शीतल जैन, अलका भावसार, कविता पुणतांबेकर, डॉली गुप्ता आदि उपस्थित थीं।



Source link