रात में बिजली चोरी पर नजर: रात में तार डालकर करते थे चोरी, टीम ने 3 मामले पकड़े, दो पर केस दर्ज

रात में बिजली चोरी पर नजर: रात में तार डालकर करते थे चोरी, टीम ने 3 मामले पकड़े, दो पर केस दर्ज


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • They Used To Steal Electricity By Putting Wires In The Night, The Team Caught 3 Cases, Two Were Booked

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिन में काटे गए कनेक्शनों को वैरिफाई करने घर-घर पहुंचे अधिकारी।

बिजली कंपनी की टीमों ने शुक्रवार से रात में भी चौकसी बढ़ा दी है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पांच टीमों ने शहर भर में दिन में काटे गए बिजली कनेक्शनों को वैरिफाई किया। इस दौरान तीन बिजली चोरी के और कटे कनेक्शनों को दोबारा जोड़ने के मामले सामने आए। उनके खिलाफ धारा 138 के तहत केस दर्ज किया गया है।

एई शुभम त्यागी ने बताया कि टीमों ने रात में बड़ा बाजार क्षेत्र का दौरा किया। यहां तीन घरों में सीधे मेन लाइन से तार जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने मौके पर बिजली चोरी का प्रकरण संबंधितों के खिलाफ दर्ज किया।

एई आयुषी जैन, रोहित सोलंकी और कनिष्ठ अभियंता शैलेन्द्र चौबे की टीमों ने दिन में काटे गए कनेक्शनों को रात में बकायादारों के घर-घर जाकर वेरिफाई किया, तो दो केस बिना बिजली बिल जमा किए कनेक्शन फिर से जोड़ने के मिलें। दोनों मामलों में तुरंत केस दर्ज किया गया। टीमें पिछले एक सप्ताह में 400 से अधिक कनेक्शन काट चुकी है। अब रात के समय ऐसे बकायादारों की तलाश की जा रही है, जिन्होंने बिल जमा किए बिना ही निजी लाइनमैन से कनेक्शन वापस जुड़वा लिए।



Source link