लुटेरी दुल्हन: एक लाख रुपए देकर दो दिन पहले शादी कराई, दर्शन के बहाने बांदकपुर गई दुल्हन रास्ते से ही भाग गई

लुटेरी दुल्हन: एक लाख रुपए देकर दो दिन पहले शादी कराई, दर्शन के बहाने बांदकपुर गई दुल्हन रास्ते से ही भाग गई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Got Married For Two Days Before Paying One Lakh Rupees, The Bride Who Went To Bandakpur On The Pretext Of Darshan Ran Away

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

दमोह13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दो दिन पहले ही युवक ने लड़की से मंदिर में शादी की थी।

  • पहले कोर्ट मैरिज हुई, फिर मंदिर से शादी कराई
  • बिचौलिए को दिए थे पैसे, वह भी फरार

दमोह में शादी के बाद ठगी का मामला सामने आया है। यहां के बेलखेड़ी गांव में लड़की ने एक लाख रुपए लेकर शादी की। दो दिन बाद ही नई-नवेली दुल्हन भाग गई। पीड़ित ने बांदकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।

गांव के रहने वाले राजेश ने शिकायत में बताया है कि वह शादी करना चाहता था। इसे लेकर बटियागढ़ के बमनपुरा निवासी मुकेश उर्फ हक्कू यादव से चर्चा हुई। मुकेश उसे लड़की दिखाने के बहाने जबलपुर ले गया। वहां लड़की नहीं दिखाई। बाद में दमोह में लड़की दिखाई। रिश्ता भी पक्का हो गया। मुकेश ने लड़की के लालन-पालन में खर्च हुए एक लाख रुपए मांगे। लड़के वाले पैसे देने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद 16 दिसंबर को पहले कोर्ट से और फिर मंदिर से शादी हो गई।

मंदिर में शादी से पहले दोनों ने कोर्ट में शादी की। इसका सर्टिफिकेट भी दिया गया।

मंदिर में शादी से पहले दोनों ने कोर्ट में शादी की। इसका सर्टिफिकेट भी दिया गया।

दूसरे दिन ही करने लगी झगड़ा

राजेश ने बताया कि एक दिन तो लड़की ठीक से रही, लेकिन दूसरे दिन वह झगड़ा करने लगी। वह उसे बाजार खरीदी कराने लेकर गया। इसके बाद वह बांदकपुर जाकर दर्शन करने की जिद पर अड़ गई। दोनों बाइक से बांदकपुर गए। वहां से दर्शन कर वापस आ रहे थे, तभी रास्ते में बहाने से लड़की ने बाइक रुकवाई। इतने में चार पहिया वाहन से दो युवक आए। वे बिना कुछ कहे मारपीट करने लगे। इसके बाद लड़की लेकर भाग गए।

राजेश ने बताया कि युवक उसे कुम्हारी की ओर ले गए। हक्कू ने लड़की की परवरिश के नाम पर 20 हजार रुपए एडवांस और शादी के बाद 80 हजार रुपए लिए थे। शिकायत में राजेश ने कोर्ट मैरिज का पत्र और शादी के फोटो भी लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद हक्कू यादव भी फरार है।



Source link