सोशल मीडिया: बाबूजी नाम से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वायरल ऑडियो

सोशल मीडिया: बाबूजी नाम से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वायरल ऑडियो


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जावरा21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • जिन उम्रदराज नेता का नाम चर्चा में वे बोले : षड्यंत्र है

कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो चेट वायरल हो रहा है। इसमें बाबूजी नाम से एक व्यक्ति किसी युवती से बात करते हुए सुनाई दे रहा है। यह ऑडियो सही है अथवा नहीं, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है लेकिन इसे पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रतिनिधि रहे एक उम्रदराज भाजपा नेता के नाम से जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक दल के समर्थकों ने इसे लेकर कई टिप्पणियां शुरू कर दीं और मिम्स वायरल हो रहे हैं। कोई लिख रहा है कि बाबूजी बुलाते हैं मगर जाने का नहीं। किसी ने लिखा अबे बाबूजी मत कीजो रे..। राजनीतिक हलकों में भी इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। हालांकि अभी ऑडियो की पुष्टि नहीं हुई कि यह सही है या इसमें कोई एडिटिंग है। कुछ लोगों का कहना है कि महिला की मदद से किसी ने नेताजी की वॉइस रिकाॅर्डिंग करवाकर जानबूझकर इसे वायरल किया है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि बातचीत के दौरान महिला की तरफ से कुछ और लोगों के फुसफुसाने की आवाज भी आ रही है। हालांकि फिर भी बाबूजी का प्रस्ताव ठीक नहीं। खैर जो भी हो लेकिन अभी किसी तरफ से कोई शिकायतबाजी नहीं हुई। इसलिए यहां किसी का नाम उजागर नहीं किया जा रहा है लेकिन जिन नेताजी के नाम की चर्चा है उनसे पूछा तो उन नेताजी का कहना है कि ये स्पष्ट रूप से राजनीतिक षड्यंत्र है। किसी ने ऑडियो एडिटिंग या डबिंग की है। हम जानकारी निकाल रहे हैं। इसके बाद कानूनी कार्रवाई करेंगे।



Source link