नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया एडिलेड ओवल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन एक बार फिर आमने-सामने होंगे. आज टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर बड़ा स्कोर खड़ा करने की चुनौती है.
भारत को बढ़त
पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया (Team India) को 53 रन की लीड मिली थी, जो अब बढ़कर 62 रन हो गई है. टीम इंडिया के लिए अब जरूरी है कि वो विपक्षी टीम को जीत के लिए बड़ा लक्ष्य दे, जिसे हासिल करना आसान न हो. फिलवाल मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) 5 और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) 0 रन बनाकर नॉट आउट हैं. दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 9 रन बना लिए हैं.
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मो. शमी, जसप्रीत बुमराह.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिन पेन, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लॉयन.