Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फैक्ट्री में लगी आग को बुझाता दमकल कर्मी
- रात 11 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था
उज्जैन के मक्सी रोड स्थित उद्योगपुरी में एक दोना पत्तल की फैक्ट्री में रविवार रात करीब 10 बजे आग लग गई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की 12 दमकलें आग बुझाने में लगी हुईं थीं। अग्निकांड में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
पंवासा थाना टीआई मुनेंद्र गौतम ने बताया कि ऋषि नगर एक्सटेंशन निवासी जितेंद्र गुप्ता की उद्योगपुरी में दोना पत्तल की फैक्ट्री है। उन्होंने फैक्ट्री को अजय नाम के युवक को किराए पर दे रखा है। रोजाना की तरह रविवार शाम को अजय फैक्ट्री बंद कर घर चला गया। वहां काम करने वाले कर्मचारी भी चले गए थे। रविवार रात करीब 10 बजे फैक्ट्री से धुंआ निकलता देख आसपास के फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों ने अजय को खबर की। मौके पर पहुंचे अजय ने फायर ब्रिगेड अधिकारियों को आग लगने की जानकारी दी। शुरुआत में दो दमकल आईं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया लेकिन आग धीरे-धीरे बढ़ती ही गई। आग को बेकाबू होता देख फायर स्टेशन अधिकारियों ने एक दर्जन दमकलों को आग बुझाने में लगा दिया। रात करीब 11 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था। अग्निकांड में फैक्ट्री में रखे दोना पत्तल की कतरनें जलकर खाक हो गईं।