अवैध उत्खनन व परिवहन: क्रेशर मशीन सहित 85 लाख के वाहन और दो लाख की गिट्‌टी-मुरम जब्त; खनिज, राजस्व व पुलिस विभाग के अमले ने की कार्रवाई

अवैध उत्खनन व परिवहन: क्रेशर मशीन सहित 85 लाख के वाहन और दो लाख की गिट्‌टी-मुरम जब्त; खनिज, राजस्व व पुलिस विभाग के अमले ने की कार्रवाई


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों पर दूसरे दिन शनिवार को भी खनिज, राजस्व व पुलिस विभाग के अमले ने कार्रवाई की। एसडीएम राकेश मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने भैरवगढ़ थाने के तहत ग्राम भदेड़ चक में दबिश दी। यहां सर्वे नंबर 168 में 6 हैक्टेयर जमीन में जगदीश, सुमित तीरथ नाथ द्वारा अवैध रूप से क्रेशर प्लांट संचालित किया जा रहा था।

टीम ने मौके से 9 ट्रेक्टर, 1 जेसीबी, 1 क्रेशर मशीन प्लांट, करीब 75 ट्रॉली मुरम, बोल्डर, रेत, गिट्टी, स्टोन डस्ट आदि जब्त किए। इनमें से 85 लाख रुपए के वाहन हैं, जबकि दो लाख रुपए तक की खनन सामग्री। इस तरह कुल 87 लाख रुपए वाहन व सामग्री जब्त की गई। टीम में शामिल तहसीलदार पूर्णिमा सिंघी, खनिज निरीक्षक जयदीप नामदेव व पुलिस अधिकारी ने संबंधितों के खिलाफ मप्र गौण खनिज नियम-1996 की नियम-53(2)ख के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया। इनके अलावा टीम ने मंगलनाथ रोड पर से भी कुछ वाहनों के खिलाफ अवैध परिवहन के प्रकरण बनाए।



Source link