- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- System Updates; Now Property Tax Can Be Paid Without Cleaning Fee, Not Getting The Benefit Of 6% Rebate
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियरएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
नगर निगम ने ई- नगर पालिका के सिस्टम को अपडेट करा दिया है। अब शहर के संपत्ति मालिक बिना सफाई शुल्क के संपत्ति कर जमा कर सकेंगे। हालांकि अभी 6 फीसदी छूट का मामला उलझा हुआ है। पहले निगम के जिम्मेदार अधिकारी कह रहे थे कि सिस्टम में छह प्रतिशत छूट का प्रावधान है।
लेकिन शहरवासियों का कहना है कि इसका लाभ नहीं मिल रहा है। दैनिक भास्कर ने शहरवासियों से वसूले जा रहे सफाई शुल्क को लेकर मुद्दा उठाया था। इस पर मप्र चेंबर सहित शहरवासियों ने विरोध जताया था। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी इस मामले में हस्तक्षेप कर सफाई शुल्क हटाने के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिए थे। मप्र चेंबर ऑफ काॅमर्स के मानसेवी सचिव डाॅ. प्रवीण अग्रवाल का कहना है कि सफाई शुल्क को ऑनलाइन सिस्टम से हटा दिया है। इससे संपत्ति कर में 6% की छूट नहीं मिल रही है। जबकि 31 दिसंबर तक छूट देने की बात निगम के अधिकारियों ने कही थी।