विल पुकोवस्की को भारत के खिलाफ अभ्यास मैच में चोट लगी थी.
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India VS Australia) के बीच जारी सीरीज के बीच अब तक कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के उभरते सितारे विल पुकोवस्की (Will Pucovski) की सिर में लगी चोट अब तक ठीक नहीं हो पाई है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 20, 2020, 1:23 PM IST
विक्टोरियन क्रिकेट के सूत्रों ने बताया है कि पुकोवस्की अभी भी सर में लगी गेंद के प्रभावों को महसूस कर रहे हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले गए पहले वॉर्म-अप मैच के दौरान दूसरी पारी में ओपनर विल पुकोवस्की के हेलमेट पर बॉल लग गई थी. पुकोवस्की को मैच की दूसरी पारी में 13वें ओवर के दौरान हेलमेट पर भारतीय तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की बाउंसर लगी. इसके बाद वह सीधे जमीन पर गिर गए और रिटायर्ड हर्ट होकर ड्रेसिंग रूम लौट गए. इसके चलते वह दूसरा वॉर्म-अप मैच और एडिलेड में पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए.
नौ बार हो चुके हैं अब तक चोटिल
22 वर्षीय पुकोवस्की ने पहले वॉर्म-अप मैच में एक और 23 रन बनाए थे. वह इससे पहले भी अपने करियर में कनकशन (सिर में चोट) चोट का शिकार हो चुके हैं. सिडनी मार्निंग हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार वह अब तक अपने करियर में नौ बार चोटिल हो चुके हैं. इस साल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार दो दोहरे शतक जमाने वाले विक्टोरिया के इस बल्लेबाज का पहले टेस्ट मैच में खेला जाना तय माना जा रहा था. अब पुकोवस्की का मेलबर्न टेस्ट में भी खेलना संदिग्ध है क्योंकि 13 दिन बाद भी उनके सिर में दर्द हो रहा है. वह अभी तक नेट्स पर भी नहीं लौटे हैं.यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: कोरोना के खतरे के चलते प्राइवेट जेट से मेलबर्न पहुंचे डेविड वार्नर
India vs Australia: पृथ्वी शॉ की काबिलियत पर शेन वार्न ने उठाया सवाल, कहा-इस वजह से करेंगे संघर्ष
मेलबर्न टेस्ट में होगी डेविड वार्नर की वापसी
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर दूसरा टेस्ट खेलने के लिए मेलबर्न पहुंच चुके हैं. ग्रोइन इंजरी से उबर चुके वार्नर ने 26 दिसंबर से शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में खेलने की संभावना जताई है. पहले टेस्ट मैच में डेविड वार्नर और विल पुकोवस्की के नहीं होने के चलते ऑस्ट्रेलिया ने जो बर्न्स के साथ मैथ्यू वेड को उतारा था. वेड ने पहली पारी में 8 और दूसरी पारी में 33 रन बनाए थे. वहीं सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स ने दूसरी पारी में शानदार 51 रन बनाए थे जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से हराया. वार्नर की वापसी से वेड को अपनी जगह खाली करनी पड़ सकती है.