कलेक्ट्रेट में सर्जरी: 4 एसडीएम और17 तहसीलदारों के प्रभार बदले, कलेक्टर ने अवकाश वाले दिन जारी किया आदेश

कलेक्ट्रेट में सर्जरी: 4 एसडीएम और17 तहसीलदारों के प्रभार बदले, कलेक्टर ने अवकाश वाले दिन जारी किया आदेश


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदेश स्तर पर होने वाली सर्जरी से पहले कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्टोरेट में बड़े पैमाने पर फेरबदल कर दिया है। शुक्रवार की तारीख में यह आदेश शनिवार को छुट्‌टी वाले दिन जारी किया गया। मुख्य रूप से चार एसडीएम की अदला-बदली की गई है। ऐसे ही 17 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के भी क्षेत्र बदले गए हैं।

जिले में अब कौन कहां तैनात

एसडीएम

  • एचबी शर्मा: कुछ समय पहले मुरार से हटाकर कलेक्टोरेट अटैच किए गए थे। ये अब मुरार ग्रामीण एसडीएम बने।
  • विनोद भार्गव: लश्कर एसडीएम के कलेक्ट्रेट की शाखाओं का प्रभार था। अब झांसी रोड एसडीएम बने।
  • पुष्पा पुषाम: वर्तमान में मुरार व मुरार ग्रामीण एसडीएम थीं। अब सिर्फ मुरार एसडीएम का प्रभार।
  • अनिल बनवारिया: बिना मास्क मिले ठेले वाले पर पानी फेंकने के बाद हटाए गए थे। अब लश्कर एसडीएम बने।

तहसीलदार

  • शिवानी पांडे: अधीक्षक भू-अभिलेख के साथ तहसीलदार ग्वालियर वृत गिरवाई।
  • ममता शाक्य: तहसीलदार लश्कर से अपर तहसीलदार वृत लश्कर।
  • राम निवास सिकरवार: अपर तहसीलदार वृत बहोड़ापुर से तहसीलदार डबरा।
  • सीताराम वर्मा: अपर तहसीलदार वृत गिरवाई से डबरा वृत में छीमक, करियावटी।
  • अनिल राघव: सहायक सत्कार अधिकारी से तहसीलदार घाटीगांव।
  • नवनीत शर्मा: तहसील डबरा में वृत टेकनपुर से तहसीलदार भितरवार।
  • शिवदयाल धाकड़: तहसीलदार चीनौर से अपर तहसीलदार बहोड़ापुर।
  • शारदा पाठक: तहसीलदार नजूल के साथ अब अपर तहसीलदार ग्वालियर भी।

नायब तहसीलदार

  • धीरेंद्र गुप्ता: नायब तहसीलदार के रूप में अब सिर्फ पुरानी छावनी सर्किल का काम।
  • पूजा मावई: नायब तहसीलदार के रूप में सिटी सेंटर वृत में उटीला का काम।
  • बृजमोहन आर्य: नायब तहसीलदार वृत पिछोर, शुक्लहारी से सिर्फ पिछोर।
  • श्यामू श्रीवास्तव: वृत सांखनी के साथ देवरीकला का भी प्रभार।
  • कमल सोनी: देवरीकला से रेहट सर्किल।
  • विश्राम सिंह: घाटीगांव में वृत रेंहट से मोहना।
  • फेरन सिंह धाकड़: कलेक्टोरेट कार्यालय से सहायक सत्कार अधिकारी।
  • मधुलिका सिंह तोमर: वृत हस्तिनापुर, उटीला से ग्वालियर वृत में कुलैथ।
  • वंदना यादव: एसडीएम ग्वालियर दफ्तर से तानसेन वृत हस्तिनापुर।



Source link