Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
15 की लड़की, 17 का लड़काएक घंटा पहले
लड़की के परिजन ने लड़की की खंभे से बांधकर पिटाई की।
15 साल की लड़की को बहला-फुसला कर भगाकर ले जाने वाले 17 वर्षीय किशोर को लड़की के परिजन ने बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई की। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि ये कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नीलगंगा थाना क्षेत्र के देव आशीष नगर में रहने वाली लड़की शनिवार तड़के पांच बजे अक्षय नगर के रहने वाले किशोर के साथ चली गई थी। लड़की के घरवालों ने पुलिस को बताया था कि शुक्रवार रात सभी घर में थे। सभी ने साथ खाना खाया। रात दो बजे घर के सदस्य जागे, तो लड़की कमरे में थी।
सुबह तड़के पांच बजे वह लापता थी। आसपास और रिश्तेदारों के घर खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली, तो परिजन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन ने अक्षय नगर में रहने वाले लड़के पर आशंका जताई। रविवार सुबह किशोर लड़की के परिजन को घर के पास ही मिल गया। परिजन ने उसे पुलिस को सौंपने के बजाय बिजली के खंभे से बांधकर पीटा और लड़की के बारे में पूछताछ करने लगे।
पहले तो उसने आनाकानी की, लेकिन बाद में उसने लड़की के बारे में बता दिया। उसकी निशानदेही से परिजन ने लड़की को उसके घर से बरामद कर लिया। इधर, पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया जाएगा। वहीं, पुलिस ने आरोपी को खंभे से बांधकर पीटने की बात से अनभिज्ञता जाहिर की है। TI रवींद्र यादव ने कहा कि ऐसा करना अपराध है। जांच के बाद पिटाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लड़की बोली – गलत काम नहीं हुआ
लड़की ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसके साथ गलत काम नहीं हुआ। हालांकि पुलिस उसका मेडिकल कराने की तैयारी कर रही है।