खुलेआम पुलिस को चुनौती: 15 घंटे में सड़क पर फायरिंग के दो वीडियो वायरल, बेखौफ बदमाश, पुलिस की बढ़ा रहे टेंशन

खुलेआम पुलिस को चुनौती: 15 घंटे में सड़क पर फायरिंग के दो वीडियो वायरल, बेखौफ बदमाश, पुलिस की बढ़ा रहे टेंशन


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सड़क पर फायरिंग करता युवक

  • सोशल मीडिया पर आकाश और मन्नू नामक युवकों ने शेयर किए वीडियो
  • शनिवार रात को भी एक वीडियो हुआ था वायरल

सड़क पर कट्‌टे से एक गोली चलाई, फिर बाइक पर सवार होकर फायरिंग करते हुए निकल गए। 10 सेकंड का एक नया वीडियो रविवार सुबह ग्वालियर में वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में नीचे आनंद नगर, विनय नगर और आश्रम रोड लिखा है। इससे पहले एक वीडियो शनिवार रात 8 बजे वायरल हुआ था। जिसमें डीजे पर डांस करते हुए कट्‌टा लहराते युवक दिखे थे। 15 घंटे में खुलेआम फायरिंग करते हुए दो वीडियो अपलोड हुए हैं। इसमें युवक बेखौफ कट्‌टा लहराकर और फायरिंग कर पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। एसपी ग्वालियर अमित सांघी का कहना है वीडियो को जांच में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

ग्वालियर में पुलिस का कोई डर बचा ही नहीं है। आए दिन वारदात हो रही हैं। अब तो खुलेआम फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हो रहे हैं। कुछ घंटों में फायरिंग करने के दो वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो ने पुलिस कप्तान का सिरदर्द बढ़ा दिया है। अभी शनिवार रात को मिले वीडियो के बारे में कुछ समझ भी नहीं पाए थे कि रविवार सुबह यह नया वीडियो आफत बन गया।

10 सेकंड का वीडियो

यह दस सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर कोई आकाश और मन्नू नामक युवकों की आईडी से वायरल होना पता लगा है। वीडियो में तीन जगह के नाम लिखे आ रहे हैं। विनय नगर, आश्रम रोड और आनंद नगर चौराहा। पुलिस अफसरों का कहना है कि इन्हीं इलाकों में जांच करवा रहे हैं।



Source link