- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Raw Wine Furnace Continued To Blaze In Gandheri Forest In Jabalpur, Not Controlled Even After Action
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गंधेरी के जंगल में ड्रमों में भरा महुआ लाहन नष्ट करती पुलिस
- गंधेरी गांव से दो किमी अंदर जंगल में खमरिया पुलिस ने दी दबिश
- 32 ड्रम महुआ लाहन नष्ट कर आग लगाई
खमरिया पुलिस ने रविवार को गंधेरी से दो किमी अंदर जंगल में कच्ची शराब की फैक्टरी पकड़ी। पुलिस ने मौके पर 32 ड्रम महुआ लाहन नष्ट कराया। इससे लगभग 2500 लीटर कच्ची शराब तैयार होती। शराब बनाने वाले पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
2500 लीटर तैयार होती शराब
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर गंधेरी के जंगल में कच्ची शराब उतारने के ठिकाने पर दबिश दी गई। गंधेरी गांव से दो किमी अंदर जंगल में शराब बनाई जा रही थी। पुलिस टीम पहुंची तो यहां प्लास्टिक के 32 ड्रमों में महुआ लाहन सड़ाया जा रहा था। इसी से कच्ची शराब तैयार होती। एक ड्रम में 200 लीटर महुआ लाहन भरा था। इससे कुल 2500 लीटर कच्ची शराब तैयारी होती।

इस तरह जमीन पर गिराया महुआ लाहन
महुआ लाइन नष्ट करते हुए लगाई आग
पुलिस ने मौके पर ही महुआ लाइन नष्ट करते हुए ड्रमों में आग लगा दी। कुल्हाड़ी से लोहे के ड्रम आदि को तोड़ दिया गया। मौके पर दो बड़े गंज, भट्ठी, स्टील की थाली, पाईप आदि जब्त हुआ। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्करों को खबर पहुंच गई और वे जंगल में अंदर की ओर भाग निकले।
गंधेरी का जंगल, शराब माफिया का गढ़
गंधेरी के जंगल में पिछले एक महीने में खमरिया और आबकारी पुलिस अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे चुकी है। बावजूद इस जंगल में शराब माफिया का नेटवर्क तोड़ने में कामयाबी नहीं मिल पा रही है। जंगल की बनावट और पुलिस के पहुंचने की खबर तस्करों तक समय रहते पहुंच जाता है। इसी के चलते पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाती है। खमरिया टीआई निरूपा पांडे ने बताया कि हमारी दबिश लगातार जारी रहेगी।