- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Vijayalakshmi Sadho, Election Division Incharge Of Congress, Feels The Pulse Of Totoli Indore
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव इंदौर संभाग प्रभारी विजयालक्ष्मी साधो शहर में दौरे पर आईं।
नगरीय निकाय चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले ही इंदौर में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। पार्षद से लेकर महापौर पद के टिकट के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। वरिष्ठ नेता भी जीत की संभावना वाले उम्मीदवार खोजने लगे हैं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव संभाग प्रभारी विजयलक्ष्मी साधो रविवार को एक दिवसीय इंदौर दौरे पर पहुंचीं। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर इंदौरी नेताओं की नब्ज टटोली। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जो परिणाम आने थे, वह नहीं आ पाए। प्रदेश के इतिहास में पहली बार उपचुनाव में ऐसे परिणाम आए। साधो ने दैनिक भास्कर से खास चर्चा की।
सवाल- महापौर उम्मीदवार का स्तर क्या होगा?
जवाब- पहले पार्टी गुटों में बंटी थी। जेबों वाली संस्कृति थी। ठेकेदारी प्रथा से ही पहले टिकट बांटी जाती थी। पिछले समय जो प्रदेश में हुआ, उससे ठेकेदारी प्रथा समाप्त हो गई है। कमलनाथ जी सर्वे के आधार पर इलाके के जो व्यक्ति होंगे, उन्हें टिकट दिया जाएगा। गुण दोष के आधार पर ही अच्छे उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा।
सवाल- सरकार गिरने के बाद क्या नगरीय निकाय चुनाव में उसका प्रभाव दिखेगा?
जवाब- पिछले दिनों प्रदेश की राजनीति में जो हुआ और प्रजातंत्र का गला घोंटा गया। मध्य प्रदेश की राजनीति में पहली बार ऐसा हुआ। मध्य प्रदेश जैसी राजनीति यूपी बिहार या अन्य प्रदेशों में नहीं दिखी। प्रदेश की राजनीति निष्पक्ष और निष्कलंक थी। सौदा करके इस राजनीति की हत्या की गई। यह सौदे की सरकार है।
सवाल- कमलनाथ ने कहा था कि ऐसे कार्यकर्ताओं की लिस्ट बनाई जाए और नेताओं ने कांग्रेस में रहकर भाजपा का कार्य किया है।
जवाब- पार्टी में रहकर यदि कोई अन्तरघात करता है। ऐसी जानकारी लगती है, तो उस पर कार्रवाई होना चाहिए। पार्टी के लिए यदि कोई वफादार नहीं है तो नेतृत्व उस पर कार्रवाई करेगा।
सवाल- जब टिकट वितरण नहीं हो पाता है तो अंत में free-for-all की तर्ज पर टिकट वितरण कर दिए जाते हैं।
जवाब- यह सही बात नहीं है, क्योंकि पहले यह हुआ करता था, लेकिन इस बार free-for-all की कोई उम्मीद नहीं है। इस बार बड़े नेतृत्व के आधार पर ही उम्मीदवारों को टिकट वितरण किया जाएगा।
सवाल- महापौर उम्मीदवार का चयन किस आधार पर होगा?
जवाब- सर्वे के माध्यम से ही इस बार महापौर के उम्मीदवार का चयन होगा। सामूहिक जिम्मेदारी होगी उम्मीदवार चुनने के लिए। इस बार हमारा बेहतर परफॉर्मेंस रहेगा।