पारिवारिक विवाद: कहासुनी में पति ने फांसी लगाई तो पत्नी ने जहर खा लिया, दोनों की मौत

पारिवारिक विवाद: कहासुनी में पति ने फांसी लगाई तो पत्नी ने जहर खा लिया, दोनों की मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कायथा से छह किलोमीटर दूर आसेर गांव में पति-पत्नी द्वारा पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या कर ली गई। पहले पति ने घर के दरवाजे के ऊपर वेंटिलेशन से फांसी लगाई। उसके बाद पत्नी ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद महिला ने ही परिजनों को फोन लगाकर घटना की जानकारी भी दी।

जितेंद्रसिंह पिता मनोहर सिंह सिसौदिया खेती का कार्य करता था। खेत पर स्थित मकान पर पत्नी सुनीता के साथ रहता था। जांच में सामने आया कि दुष्कर्म के मामले में परिचित का सहयोग करने पर देवास पुलिस ने जितेंद्र की पत्नी को आरोपी बनाया था, जिसमें सुनीता को जेल भी जाना पड़ा था। उसी केस में शनिवार को कोर्ट की तारीख थी। पुलिस का मानना है कि संभवत: उक्त केस को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके चलते पति ने पहले फांसी लगाई फिर पति को फंदे पर लटके देख पत्नी ने भी जहर खा लिया। सुनीता की सूचना पर ही परिजन मौके पर पहुंचे।

शव को फंदे से उतारा। सुनीता को भी अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह एफएसएल अधिकारी डॉ. प्रीति गायकवाड़ व कायथा पुलिस के साथ घटनास्थल पर जांच करने पहुंची। मौके से उल्टी जब्त की गई, जिसे जांच को भिजवाएंगे। कायथा थाना प्रभारी प्रदीपसिंह राजपूत के अनुसार परिजनों के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

संतान सुख नहीं था, पत्नी के जेल जाने से भी दु:खी था जितेंद्र
जानकारी के अनुसार कायथा के आसेर गांव में खेत पर ही रहकर जीवन यापन करने वाला जितेंद्र पांच बहनों में इकलौता था। आठ साल पहले उसकी शादी हुई लेकिन संतान सुख नहीं होने से भी वह दु:खी था। इसके बाद एक युवती से दुष्कर्म की घटना में परिचित युवक की मदद करने पर पुलिस ने जितेंद्र की पत्नी को भी आरोपी बनाया और वह जेल से जमानत पर छूटकर आई थी।

शनिवार को उसी की तारीख पर उसे जाना था। एएसपी आकाश भूरिया ने बताया अभी तक जांच में पति-पत्नी के बीच इसी बात पर विवाद होना सामने आया है फिर भी सभी बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है।



Source link