- Hindi News
- Local
- Mp
- 25 Lakh Rupees Were Cheated From People In The Name Of Setting Up A Textile Factory, Caught From Karnataka A Year Later
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ। और भी कई मामले भी सामने आ सकते हैं।
- सदर क्षेत्र में पिछले साल दर्जन भर लोगों से पैसे लेकर फरार हो गया था आरोपी
कैंट थाना पुलिस ठगी के आरोपी नासिर मोहम्मद (50) को कर्नाटक के गुलमर्ग से पकड़ा है। उसे पिछले साल शहर में कपड़ा फैक्ट्री लगाने के नाम पर करीब दर्जन भर लोगों से 25 लाख रुपए ठगे थे। इसके बाद वह फरार हो गया था। लोगों ने कैंट थाने में शिकायत की थी।
कैंट थाना TI सरबजीत सिंह परिहार ने बताया कि नासिर कुछ साल पहले सदर क्षेत्र के भैंसा में परिवार के साथ आकर रहने लगा था। उसने खुद को गुजरात का बताकर लोगों को सागर में कपड़ा फैक्टरी लगाने का झांसा दिया। जनवरी 2019 में आरोपी ने लोगों को फर्जी चेक व अन्य प्रलोभन देकर पैसे लेना शुरू कर दिए। इसके बाद सितंबर 2019 में वह करीब 25 लाख रुपए लेकर लापता हो गया।
सबसे पहले ठगी की शिकायत भैंसा निवासी इशाक मोहम्मद ने कैंट थाने में की। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उनसे कपड़ा फैक्टरी लगाने व उसमें पार्टनर बनाने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में 8 लाख 50 हजार रुपए लिए। बाद में अन्य लोगों ने भी शिकायतें दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी पुलिस को झांसा देने के लिए मोबाइल नंबर और लोकेशन बदलता रहा।
TI ने बताया कि ग्रेजुएट तक पढ़ा आरोपी नासिर बेहद चालाक है। साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रैस की। बाद में कर्नाटक के गुलमर्ग में होने की जानकारी मिली। इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से कैंट पुलिस ने आरोपी को वहां से दबोच लिया और सागर ले आई। आरोपी से ठगी का शिकार हुए अब तक 15 से अधिक लोग सामने आ चुके हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इसके बाद और भी लोग सामने आ सकते हैं। ठगी की रकम भी बढ़ने की संभावना है।