भोपाल में रिश्ते तार-तार: बेटे ने सौतेले मां के साथ किया दुष्‍कर्म, पीड़िता ने दो दिन के बाद पुलिस थाने पहुंचकर कराई FIR

भोपाल में रिश्ते तार-तार: बेटे ने सौतेले मां के साथ किया दुष्‍कर्म, पीड़िता ने दो दिन के बाद पुलिस थाने पहुंचकर कराई FIR


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • आरोपी बेटे का घर आना-जाना था, पीड़िता दो बच्चों मां है, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में एक बेटे ने अपनी सौतेली मां के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को तार-तार कर दिया। आरोपी नशे की हालत में रात को घर पहुंचा और अपनी ही सौतेली मां के साथ वारदात को अंजाम दिया। महिला दो दिन तक आरोपी की शिकायत करने बदनामी के डर से शिकायत नहीं की थी, लेकिन बाद में गोविंदपुरा थाने में जाकर FIR दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।

पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय महिला गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में अपने 7 वर्षीय बेटे व 4 वर्षीय बेटे के साथ रहती है। उसके पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। पति की पहली पत्नी के दो बेटे उससे अलग रहते हैं। पति के जीवित होने के दौरान सभी एक साथ ही रहते थे। इसी दौरान पीड़ित महिला के पति की मौत हो गई। महिला अपने बेटे और बेटी के साथ रह रही है। जबकि दोनों सौतेले बेटे अलग रहने लगे। घर का खर्च चलाने के लिए महिला घरों में साफ-सफाई का काम करती है।

आरोपी सौतेले बेटे का पीड़ित सौतेली मां के घर आना-जाना था। महिला का 25 वर्षीय सौतेला बेटा शुक्रवार की रात करीब 11 बजे महिला की घर पर पहुंचा। उसने जरूरी काम होने का बहाना बनाते हुए दरवाजा खुलवाया तथा अंदर जाकर बैठ गया। जब उसने देखा कि घर के बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे हैं, तभी उसने महिला के साथ जोर-जबरदस्ती करना शुरू कर दिया है। महिला ने विरोध करते हुए चिल्लाने की कोशिश की तो युवक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद गला दबाते हुए जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। ज्यादती करने के बाद वह मौके से भाग गया। दूसरे दिन महिला ने कुछ नजदीकी लोगों को पूरी बात बताई।

लोगों ने पारिवारिक मामला बताकर चुप रहने की सलाह दी लेकिन महिला ने उनकी बात नहीं मानी और उसने शनिवार शाम को गोविंदपुरा थाने में पुलिस से शिकायत कर दी। सौतेले बेटे को जब महिला के थाने जाने की बात पता चली तो वह भाग निकला। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी है।



Source link