मरीजों से खिलवाड़: जिला अस्पताल में मरीजों की दाल में मिला कीड़ा, नमूने लेकर भोपाल लैब भेजे

मरीजों से खिलवाड़: जिला अस्पताल में मरीजों की दाल में मिला कीड़ा, नमूने लेकर भोपाल लैब भेजे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन जिला अस्पताल में खाद्य पदार्थों के नमूने लेते फूड इंस्पेक्टर

  • फूड इंस्पेक्टर ने लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

उज्जैन के जिला अस्पताल में मरीजों को खाने के लिए दी जाने वाली दाल में कीड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। मरीजों ने खाना खाने से इंकार कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने हड्‌डी रोग विशेषज्ञ डॉ महेश मरमट को भेजा। उन्होंने मरीजों से जानकारी ली। उसके बाद फिर से खाना मंगवाया गया तब जाकर मरीजों ने खाना खाया। खाद्य विभाग के इंसपेक्टर ने खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। नूमनों को भोपाल स्थित लैब में टेस्ट के लिए भेजा जाएगा।

दरअसल, जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुबह-शाम को खाने की व्यवस्था होती है। रविवार दोपहर को हड्‌डी वार्ड में मरीजों को खाना परोसा गया। जहां मरीज नारायण प्रसाद बोडाना को परोसी गई मूंग की दाल में कीड़ा निकला। जिससे उन्होंने खाना नहीं खाया। दाल में कीड़ा मिलने पर वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों ने भी खाना छोड़ दिया। दाल में कीड़ा मिलने की खबर लगते ही अस्पताल प्रशासन ने डॉ महेश मरमट को भेजा। उन्होंने किचन प्रभारी और डायटीशियन को बुलाया और फटकार लगाई। इसके बाद मरीजों को समझाइश देकर खाना खिलाया।

जिला अस्पताल के किचन में शाम को बने खाने की जांच करते अधिकारी

जिला अस्पताल के किचन में शाम को बने खाने की जांच करते अधिकारी

डायटीशियन का दावा- दाल में कीड़ा नहीं

जिला अस्पताल के डायटीशियन केएस परमार ने दावा किया कि दाल में कीड़ा नहीं था। दाल का छिलका था जिसे मरीजों ने कीड़ा समझ लिया। किचन स्टाफ पूरी जिम्मेदारी से खाना बनाता है।

संतोषी टेक्सटाइल्स से दाल की हुई है सप्लाई

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को खाने के लिए दाल की सप्लाई संतोषी टेक्सटाइल्स फर्म ने की है। किचन में काम करने वाले कर्मचारियों ने बिना सफाई किए ही दाल पकाई और मरीजों को परोस दी।

फूड इंस्पेक्टर ने नमूने लिए

डॉ विक्रम रघुवंशी ने बताया कि दाल में कीड़ा मिलने की खबर के बाद रविवार शाम को फूड इंस्पेक्टर से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। उन्होंने बताया कि नमूनों और जिस मरीज को परोसी गई दाल को (जिसमें कीड़ा निकला था) भोपाल स्थित लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।



Source link