Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- आरोपी के वाहन पर लगा था नीलगाय का खून
भोपाल वन मंडल की समरधा रेंज के आचारपुरा के जंगल में दो नीलगाय का शिकार हुआ। उड़नदस्ते को मुखबिर से इसकी सूचना मिली थी। इसके बाद वन अमला और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की तो एक नीलगाय का सिर कटा हुआ जंगल में मिला। जबकि दूसरा सिर गायब था।
इसके बाद टीम ने छानबीन की तो आचारपुरा की पहाड़ी पर बने एक फाॅर्म हाउस में एक वाहन पर नीलगाय का खून, कुल्हाड़ी सहित अन्य सामान जब्त हुआ। मौके से तीन आरोपियों को पकड़ा है। यह फाॅर्म हाउस तारिक मियां का बताया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यहां से पहले भी लगातार शिकार किए जाने की सूचना मिलती रही है लेकिन आरोपी सफाई से काम करके निकल जाते थे।
उड़नदस्ता प्रभारी आरके चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली कि दो नीलगाय का शिकार किया गया है। नीलगाय का एक सिर जंगल में दूसरा फाॅर्म हाउस के नजदीक मिला। वहीं वाहन क्रमांक एमपी 04 सीए 2399 को जब्त किया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी बगोनिया निवासी मुदस्सिर पिता जुल्फिकार, छिंदवाड़ा निवासी भगवान सिंह पिता श्याम सिंह और पीरगेट निवासी अबरार अहमद पिता अल्ताफ से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि सूखी सेवानियां पुलिस की सहायता से आरोपी पकड़ पाए है। यदि पुलिस नहीं होती तो आरोपी चकमा देकर भाग जाते।